Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Dengue Case: गुरुग्राम में डेंगू का कहर, हल्की ठंड में क्यों सता रहे हैं मच्छर, जानें बचाव का तरीका
Dengue Cases Confirmed in Gurugram : हरियाणा में डेंगू अलग-अलग जगह पैर पसार रहा है। बात करें सिर्फ गुरुग्राम की तो अब तक यहां शुक्रवार तक डेंगू के कम से कम 175 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इस बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग डेंगू के मच्छरों के लार्वा को जड़ से खत्म करने के लिए सक्रिय रूप से प्रयास कर रहा है। रैपिड रिस्पॉन्स एक्शन टीम द्वारा 23 लाख से अधिक घरों में लार्वा की जांच की गई है, और जिन घरों में लार्वा पाए गए, उन 17,000 से अधिक लोगों को नोटिस जारी किया गया है।
दौलताबाद, वजीराबाद और चकरपुर जैसे इलाके डेंगू के हॉटस्पॉट बन चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इन इलाकों में सैकड़ों लोगों की रोजाना जांच का काम शुरू किया है, ताकि इस रोग को फैलने से रोका जा सके। आइए जानते है आखिर इस मौसम में भी क्यों बढ रहे हैं डेंगू के मामले और इनके बचाव के तरीके।

हल्की ठंड में क्यों बढ़ रहे हैं डेंगू के मामले
हल्की ठंड में डेंगू के मामले बढ़ने का मुख्य कारण मच्छरों का सक्रिय रहना है। हल्की ठंड में तापमान मच्छरों के प्रजनन और जीवित रहने के लिए उपयुक्त होता है, जिससे डेंगू फैलाने वाले एडीज एजिप्टी मच्छरों की संख्या में वृद्धि होती है।
डेंगू के लक्षण
तेज बुखार
सिरदर्द और आंखों के पीछे दर्द
मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द (जिसे "हड्डी तोड़ बुखार" भी कहते हैं)
त्वचा पर लाल दाने
थकावट, उल्टी और मतली
प्लेटलेट्स की संख्या में कमी
डेंगू से बचाव के उपाय
मच्छरदानी और मच्छर भगाने वाले उत्पाद: मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी का उपयोग करें और मच्छर भगाने वाले उत्पाद लगाएं।
खुली त्वचा को ढकें: पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें और बच्चों को भी ढके हुए कपड़े पहनाएं।
पानी जमा न होने दें: घर और आसपास पानी जमा न होने दें, जिससे मच्छरों का प्रजनन रुके।
साफ-सफाई बनाए रखें: पानी की टंकी, गमले, टायर जैसी चीजों में पानी जमा न होने दें।
डेंगू का इलाज
- डेंगू का विशेष उपचार नहीं है, लेकिन कुछ देखभाल से मरीज जल्दी स्वस्थ हो सकता है:
- पर्याप्त आराम करें और शरीर को हाइड्रेट रखें।
- प्लेटलेट्स की कमी पर नजर रखें।
- दर्द और बुखार के लिए केवल डॉक्टर द्वारा सुझाई गई दवाइयाँ लें।
- स्वास्थ्य में गिरावट पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
- सतर्क रहना और सही सावधानियां अपनाकर डेंगू से बचा जा सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
