Latest Updates
-
Budh Gochar: सोमवार को शनि के घर में होगी बुध की एंट्री, जागेगी इन राशियों की सोई किस्मत -
Dadi Ma ke Nuskhe: चेहरे के जिद्दी काले दाग होंगे गायब, बस आजमाएं दादी मां के ये 5 असरदार घरेलू नुस्खे -
16 की उम्र में 20 साल बड़े आदमी से शादी, बेटा-बेटी की मौत का गम, दुखों से भरी थी आशा भोसले की जिंदगी -
आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन, बेटे ने की दुखद खबर की पुष्टि, जानें अंतिम संस्कार का समय -
Akshaya Tritiya से शुरू होगी Char Dham Yatra, अब घर बैठें ऐसे करें बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन -
Asha Bhosle Net Worth: पीछे छोड़ गईं करोड़ों का साम्राज्य, जानें कितनी संपत्ति की मालकिन थीं आशा भोसले -
Varuthini Ekadashi Kab Hai: इस बार बन रहा दुर्लभ 'चतुर्ग्रही योग', इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी -
Asha Bhosle के परिवार में कौन-कौन? देखें दिग्गज गायिका का पूरा फैमिली ट्री और रिश्तों की कहानी -
Aaj Ka Rashifal 12 April 2026: रविवार को सिंह और मकर राशि की चमकेगी किस्मत, जानें अपना भाग्यफल -
Asha Bhosle को आया कार्डियक अरेस्ट, ICU में भर्ती सिंगर की हालत नाजुक! जानें Cardiac Arrest के लक्षण
Dengu के मामले फिर से बढ़े, हड्डी तोड़ बुखार से बचने के लिए जानें इससे जुड़े 10 सवालों के जवाब
डेंगू के केस फिर से एक बार देश के अलग-अलग हिस्सों में पांव पसारने लगा है। आपको लग रहा होगा कहां, कब, कैसे...हमने तो डेंगू को लेकर ऐसा कुछ भी नहीं सुना। तो एक नजर इन शहरों पर डाल लीजिए-
- पंजाब के फरीदकोट जिले में डेंगू का कहर एक बार फिर से बढ़ने लगा है और एक बार में 68 मरीज सामने आए हैं।
- राजस्थान में मानसून के आगमन के साथ मच्छर से होने वाली बीमारियां तेजी से बढ़ने लगी है। राज्य में पिछले 20 दिन के अंदर डेंगू-मलेरिया और चिकनगुनिया केस दो गुने हो गए।
- हाथरस जिले में अब तक 18 मरीजों पर डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
ऊपर लिखे आंकड़ों को पढ़कर आपको समझ आ गया होगा कि देशभर में डेंगू की स्थिति खराब। स्वास्थ्य को देखते हुए हम आपको अलर्ट कर रहे हैं। आज यहां हम आपको डेंगू से जुड़े जरूरी सवालों के जवाब देंगे।
डेंगू के नाम से लोगों के मन में डर बैठा हुआ है और इसकी वजह है पिछले कुछ सालों में डेंगू से हुईं मौतें। अब लोग डेंगू को लेकर काफी सतर्क हो गए हैं और इससे बचे रहने के लिए काफी कदम भी उठाने लगे हैं।

सवाल : डेंगू क्या है?
जवाब : डेंगू का बुखार मादा एडीज मच्छर के काटने से होता है। इस मच्छर के काटने से डेंगू का यह वायरस रक्त के द्वारा हमारे शरीर में फैलता है। डेंगू बुखार वायरस के चार प्रकार के स्ट्रेन से फैलता है। अगर किसी व्यक्ति को अपने जीवन मे एक बार डेंगू हुआ है तो दूसरी बार डेंगू बुखार के संक्रमित होने पर उसके लक्षण अधिक गंभीर देखे जाते है।
डेंगू के लक्षण क्या हैं?
जवाब : - तेज बुखार।
- मांसपेशियों और जोड़ों में गंभीर दर्द।
- त्वचा पर रैशेज पड़ जाना।
- आंखों के पिछले भाग में तेज दर्द होना।
- शरीर में उर्जा की अत्यधिक कमी होना।
- कमजोरी और थकान।
- हृदय की धड़कने धीमी हो जाना।
- भूख न लगना।
- चक्कर आना।
- तेज सिरदर्द।
सवाल: डेंगू कैसे होता है?
जवाब: मादा एडीज मच्छर के काटने की वजह से डेंगू होता है। यह मच्छर गंदगी में नहीं बल्कि साफ जगह पर पनपते हैं। जो लोग शहरों में साफ-सुथरी जगहों पर रहते हैं उन्हें डेंगू का खतरा ज्यादा होता है।
यह चार प्रकार का होता है, टाइप-1, टाइप-2, टाइप-3, टाइप-4. बोलचाल की भाषा में इसे हड्डी तोड़ बुखार भी कहते हैं।
सवाल: क्या डेंगू से बचाव के लिए कोई टीका है?
जवाब: नहीं, डेंगू का कोई टीका नहीं बना है, लेकिन शोध जारी है कुछ सालों में टीका (वैक्सीन) आने की संभावना है।
सवाल: क्या यह सच है कि डेंगू के मच्छर दिन के समय ही काटते हैं?
जवाब: हां, यह सच है कि डेंगू के मच्छर दिन में ही काटते है।
सवाल: डेंगू से बचाव कैसे करें?
जवाब: - एक तो एडीज मच्छरों को पनपने न दें, दूसरा अगर हो जाएं, तो उन मच्छरों के काटने से बचें।
- सप्ताह में कम से कम एक बार कूलर और दूसरे कंटेनरों से पानी निकालें।
- मच्छरों के काटने को रोकने के लिए दिन के समय में एरोसोल का इस्तेमाल करें।
- सोते समय मच्छरदानी का या मॉस्किटो रेपलेंट्स का इस्तेमाल करें।
- फुल स्लीव वाले कपड़े पहनें।
- घर के दरवाजे और खिड़कियों को शाम होते ही बंद कर दें।
- पानी के फव्वारों को हफ्ते में एक दिन सुखा देना चाहिए।
- छतों व छज्जों पर जमे बारिश के पानी को हफ्ते में एक बार साफ करना चाहिए। घर या दफ्तरों में मच्छरों को पनपने न दिया जाए और मच्छरों के संपर्क में आने से खुद को बचाना चाहिए।
सवाल: डेंगू में प्लेटलेट काउंट क्यों है जरुरी है?
जवाब: दरअसल, डेंगू तब और अधिक गंभीर हो जाता है, जब बीमार व्यक्ति के ब्लड में प्लेटलेट काउंट काफी कम होने लगता है। प्लेटलेट थक्का बनाने वाली कोशिकाओं को कहते है। ऐसे में यदि आपका प्लेटलेट काउंट का स्तर पहले से ही कम है, तो दूसरों की तुलना में डेंगू से आप जल्दी संक्रमित हो सकते हैं।
सवाल: क्या हमारे लार से डेंगू फैल सकता हैं?
जवाब: नहीं, यह केवल संक्रमित एडीज मच्छरों के काटने से फैलता हैं। तो डेंगू जैसी भयानक बीमारी से बचने और इलाज के लिए इन मुख्य सवालों के जवाब को ध्यान रखें और सुरक्षित रहें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











