Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
क्या सच में पपीते के पत्ते में छिपा है डेंगू का इलाज, जानें कितनी सही हैं ये बात
Dengue Diet : मच्छरों के काटने से कई तरह की बीमारी फैलती हैं लेकिन इसमें सबसे ज्यादा खतरनाक है डेंगू बुखार। इस बीमारी में व्यक्ति के शरीर में तेजी से प्लेटलेट्स की संख्या कम होने लगती है। ऐसे में मरीज की डाइट का ख्याल रखना बेहद जरूरी है।
शरीर में प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ जूस शामिल कर सकते हैं जो बेहद मददगार साबित हो सकते हैं। प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए सबसे ज्यादा कारगर उपाय पपीते के पत्तों का रस माना जाता है। आइए जानते हैं कि क्या सच में पपीते के पत्तों का रस सच में डेंगू के इलाज के लिए प्रभावी है या सिर्फ अफवाह है।

वैज्ञानिक दावा
हाल ही में नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन (एनसीबीआई) में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार पपीते के पत्तों का इस्तेमाल डेंगू बुखार से बचाव में प्रभावी हो सकता है। शोधकर्ताओं ने 45 वर्षीय एक मरीज पर इस अध्ययन को आधार बनाया, जिसे डेंगू वाले मच्छर ने काटा था। पांच दिनों तक रोजाना सुबह-शाम मरीज को पपीते के पत्तों का जूस निकाल कर दिया गया। इलाज से पहले मरीज की खून जांच में प्लेटलेट्स, सफेद ब्लड सेल्स और न्यूट्रोफिल्स की संख्या कम पाई गई। लेकिन उसे पांच दिनों तक पपीते के जूस देने के बाद देखा गया तो मरीज का प्लेटलेट्स बढ़ गया था। शोधकर्ताओं का कहना है कि पपीते के पत्ते डेंगू पर असरदार साबित हुए हैं. इसको और भी वायरल बीमारियों के इलाज में उपयोग किया जा सकता है।
कैसे पपीता के पत्तों के रस से बढ़ते है प्लेटलेट्स
पपीता में कैर्पेन, विटामिन C, फाइबर, फोलेट और विटामिन A जैसे तत्व पाए जाते हैं जो प्लेटलेट्स को बढ़ाने में सहायक होता है। कैर्पेन प्लेटलेट उत्पादन को बढ़ावा देता है। विटामिन C और फाइबर भी प्लेटलेट्स के निर्माण में सहायक होते हैं। विटामिन A प्लेटलेट्स उत्पत्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। फोलेट रक्त कोशिका निर्माण के लिए आवश्यक होता है। तो पपीते के इन पोषक तत्वों की वजह से प्लेटलेट काउंट बढ़ता है लेकिन डेंगू के इलाज के लिए डॉक्टर से सलाह बहुत जरूरी होता है।
कैसे बनाएं पपीते के पत्तों का बनाएं जूस
सबसे पहले, 5-10 ताजा और मुलायम पपीते की पत्तियों को लें। उनको बहते नल के नीचे बहते पानी में 5-6 छह बार धोएं। अब पत्तियों को जूसर के जार में डालें और इन्हें तब तक पीसे, जब तक की इसका रस न निकल जाएं। अब, एक बारीक कपड़े की मदद से मिश्रण को छानें। इस जूस को ग्लास में भरें और पी लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications