Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
डेंगू ने बढ़ा दी कीवी और नारियल पानी की डिमांड, सेवन करने से तुरंत प्लेटलेट्स में होता है इजाफा
Kiwi fruit and coconut water For Dengue Recovery : डेंगू के वजह से कीवी और हरे नारियल यानी नारियल पानी की मांग बढ़ गई है। डेंगू या बुखार से पीड़ित मरीजों को प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए दवा के साथ कीवी खाने नारियल पानी पीने की सलाह दी जा रही है।
डेंगू व टायफाइड में प्लेटलेट्स तेजी से गिरती हैं जिससे जान जाने का खतरा बन जाता है। प्लेटलेट्स बढ़ाने में हरे नारियल का पानी कीवी फल व बकरी का दूध बहुत ही सहायक माना गया है। इसी के चलते बाजार में इनकी मांग तेजी से बढ़ गई है। आइए जानते हैं कि कैसे डेंगू में कीवी और नरियल पानी खाने से डेंगू में जल्दी रिकवरी होती है।

कीवी
कीवी एक ऐसा है जो मरीजों को तुरंत रिकवरी में मदद करता है। इसमें विटामिन सी, विटामिन ई, पोटेशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्वों की अच्छी मात्रा होती है। ये पोषक तत्व डेंगू के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं। कीवी में एंटीऑक्सीडेंट होता है. जो कैरोटीनॉयड और आयरन को बढ़ाता है। इम्युनिटी कमजोर होने के कारण कई डेंगू के मरीज को अस्थमा की बीमारी घेर लेती है। ऐसे में कीवी खाएंगे तो यह आपके फेफड़ों को हेल्दी रखने का काम करेगी और ठीक से फंक्शन करने में मदद भी करेगी।

नारियल पानी
नारियल पानी में ऐसे कई पोषक तत्व होते हैं जिससे शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। डेंगू में नारियल पानी पीने से प्लेटलेट्स बढ़ती हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि डेंगू के दौरान ब्लड में प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने के लिए भी नारियल पानी को सबसे बेस्ट माना जाता है। वहीं डायटीशियन के अनुसार नारियल पानी में विटामिन सी, वियामिन बी, कैल्शियम, आयरल, फॉस्फोरस के साथ सोडियम और कॉपर काफी मात्रा में मिलता है।
डेंगू से बचने के उपाय
- घर के आसपास या घर के अंदर भी पानी न जमा होने दें। गमलों, कूलर, रखे हुए टायर में पानी भर जाए, तो इसे तुरंत
निकाल लें।
- साफ- सफाई का इन दिनों में खास ख्याल रखें।
-दीवाली की सफाई के दौरान पानी इक्ट्ठा करने से बचें।
- कूलर में अगर पानी है, तो इसमें कैरोसिन तेल डालकर रखें, इससे मच्छर पनपने की संभावना कम हो जाती है।
- पानी की टंकियों को खुला न छोड़े, अच्छी तरह ढककर रखें। - इन दिनों फुल स्लीव और पैरों को ज्यादा से ज्यादा ढकने वाले कपड़े पहनें।
- बच्चों को मच्छर से बचाने वाली क्रीम लगाकर ही बाहर भेंजें।

डेंगू होने पर क्या करें और न करें
- डेंगू होने पर ज्यादा से ज्यादा पानी और लिक्विड्स लें। - हल्का और सादा खाना खाएं।
- कैफीन वाले ड्रिंक्स से दूरी बनाएं।
- बिना डॉक्टर की सलाह लिए दवाएं न लें।
- एस्पिरिन या बुप्रोफेन लेने से बचें।
- जितना हो सके आराम करें।
- ऊपर बताए गए लक्षण लंबे समय तक बने रहे, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
- यदि स्थिति बिगड़ती जा रही है तो अस्पताल में भर्ती हों, जिससे प्लेटलेट्स कम होने से बचाया जा सके।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
