Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
Dengue Fever : फ्रिज में भी पनप सकते हैं डेंगू के मच्छर, जानें कैसे पड़ सकते हैं आप बीमार!
Dengue Larvae In Fridge :देश में कई इलाकों में डेंगू का खतरा फिर से बढ़ गया है। डेंगू से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय ये है कि घर में कहीं भी मच्छर न पनपने दें इसके लिए घर में या आसपास पानी इक्ट्ठा नहीं होने देना चाहिए। घर में भी कई वजह से डेंगू के मच्छर पनप सकते हैं।
ऐसी कहीं जगह हैं जहां मच्छर आसानी से पनप सकते हैं और जिस तरफ हमारा ध्यान भी नहीं जाता है। इसमें से एक हैं फ्रिज का ट्रे, जहां फ्रिज का पानी स्टोर होता है। इस अनदेखी जगह पर भी मच्छर इक्ट्ठा होकर डेंगू फैला सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे मच्छर कहां पनपते हैं, इसके लक्षण क्या होते हैं और इससे बचाव कैसे हो सकता है...

डेंगू और इसके लक्षण
डेंगू एडीज मच्छर के काटने से फैलता है. बारिश के दिनों में जब धूप निकलती है और तापमान काफी बढ़ जाता है तो डेंगू के मच्छर एक्टिव हो जाते हैं। इस मच्छर के काटने के बाद तेज बुखार, मांसपेशियों में दर्द, शरीर पर दाने और उल्टी-दस्त की समस्या हो सकती है। ज्यादातर मामलों में बुखार खुद ही ठीक हो जाता है, लेकिन कुछ मरीजों में इसके गंभीर लक्षण देखने को मिलते हैं। उनका प्लेटलेट्स काफी नीचे गिर जाता है और यह खतरनाक हो सकता है।
कितने समय तक एक्टिव रहता है डेंगू का लार्वा
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, डेंगू का अंडा यानी लार्वा छह महीने तक एक्टिव रहता है। इस दौरान अगर अंडा साफ पानी के संपर्क में आ जाता है तो मच्छर बन जाता है। ऐसे में कोशिश करें कि घर के आसपास जितनी साफ-सफाई हो सके करें क्योंकि कई बार डेंगू जानलेवा भी हो सकते है।
डेंगू के लक्षण
डेंगू के सामान्य लक्षणों में तेज बुखार, नाक बहना, त्वचा पर हल्के लाल चकत्ते, खांसी होना माथे और आंखों के पीछे एवं जोड़ों में दर्द शामिल हैं। हालांकि, कुछ लोगों को त्वचा पर लाल और सफेद धब्बेदार चकत्ते हो सकते हैं, जिसके बाद भूख में कमी, मिचली, उल्टी आदि हो सकती है। गंभीर स्थिति होने पर ब्लडप्रेशर लो हो जाता है।
डेंगू से कैसे करें बचाव
- सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
- पानी की टंकी को ढककर ही रखें।
- पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें।
- नालियों की साफ-सफाई करें।
- बुखार आने पर तुरंत डेंगू की जांच करवाएं।
- अपने घर के आसपास पानी जमा न होने दें या जमे हुए पानी के ऊपर कम से कम मिट्टी तेल डाल दें। इससे मच्छर नहीं पनपेंगे
- मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का उपयोग करें।
फ्रिज की ट्रे में हो सकता है डेंगू
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, डेंगू का मच्छर साफ पानी में ही पनपता है। डेंगू के मच्छर को ब्रीडिंग के लिए थोड़ा सा भी पानी काफी होता है। यही कारण है कि घर में रखे फ्रिज की ट्रे में भी यह पनप जाता है। कई बार फ्रिज की ट्रे में डेंगू का लार्वा मिल जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications