Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Dengue Safety Precautions: ऑफिस में डेंगू से बचाव के लिए क्या करें और न करें, इन बातों का रखें ध्यान
Tips To Save Dengue Fever In Office : दिल्ली और कई राज्यों में लगातार बारिश और बाढ़ के वजह से कई जगह जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। इससे मच्छर से होने वाली बीमारियों का रिस्क काफी बढ़ा गया है। दरअसल, डेंगू तब और अधिक गंभीर हो जाता है, जब बीमार व्यक्ति के ब्लड में प्लेटलेट काउंट काफी कम होने लगता है।
हाल फिलहाल डेंगू से बचाव ही एकमात्र सुरक्षित तरीका है। हालांकि भारी बारिश और डेंगू के मामलों के बीच कई स्कूलों में बच्चों की छुट्टी कर दी है। लेकिन ऑफिस जाने वालों के साथ ऐसा नहीं है, उन्हें हर हाल में ऑफिस पहुंचना ही होता है।

बारिश के दिनों में मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के मामले बढ़ जाते है। जैसा कि डेंगू का मच्छर दिन की रोशनी में ज्यादा एक्टिव होता है इसलिए इन मच्छर जनित बीमारियों से बचने के लिए जरुरी है कि ऑफिस में भी मच्छरों की ब्रीदिंग को रोंका जाए और हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप वर्कप्लेस पर भी खुद को डेंगू से सुरक्षित रख सकते हैं।
पानी जमा न होने दें
मच्छर रुके हुए पानी में पनपते हैं, इसलिए किसी भी ऐसी जगह से पानी को जमा न होने दें, जहां पर डेंगू के मच्छरों के पनपने की संभावना हो सकती है। इसके अलावा अपने आस-पास ऐसी चीजों का ध्यान रखें, जिनमें पानी जमा हो सकता है, जैसे पुराने टायर, फूल के गमले या कंटेनर। पानी जमा होने से रोकने के लिए उन्हें खाली करके रखें।
खिड़की और दरवाज़ों पर स्क्रीन लगाएं
ऑफिस हो या फिर घर, दरवाजों और खिड़की पर ऐसे स्क्रीन्स लगाएं, जिनसे मच्छरों को अंदर आने से रोका जा सके। खिड़की और दरवाजों पर जाली का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे पर्याप्त मात्रा में हवा और रोशनी आ सके और मच्छरों की भी एंट्री बैन हो सके।
पूरे कपड़े पहनें
ऑफिस में मच्छर से बचने के लिए पूरी बदन ढंकने वाले कपड़े पहनें। लंबी बाजू वाली शर्ट, टॉप, फुल पैंट और मोज़े पहनें क्योंकि इस समय डेंगू के मच्छर ज्यादा एक्टिव रहते हैं।
मच्छर भगाने वाली क्रीम लगाएं
मच्छरों को दूर रखने के लिए शरीर पर मच्छर भगाने वाली क्रीम, लोशन या स्प्रे लगाएं। इसके अलावा ऐसे प्रोडक्ट्स को चुनें जिनमें एक्टिव इंग्रीडिएंट्स के रूप में DEET, पिकारिडिन या नींबू नीलगिरी का तेल शामिल हो, क्योंकि वे मच्छरों को भगाने में सबसे प्रभावी हैं।
डॉक्टर के पास जाएं
अगर मानसून सीजन में आपको लगातार बुखार, गंभीर सिरदर्द या फिर डेंगू से जुड़े किसी भी तरह के लक्षण दिख रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर के पास विजिट करें। जितनी जल्दी इलाज मिलेगा इस बीमारी को उतनी जल्दी रोकने में मदद मिलेगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
