Latest Updates
-
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
देसी घी खाने के 7 जबरदस्त फायदे, जानें खाने का सही तरीका वरना लाभ की जगह हो सकता है नुकसान
Desi Ghee Health Benefits: भारत में देसी घी सिर्फ खाने का हिस्सा नहीं, बल्कि परंपरा और आयुर्वेद की विरासत भी है। घर-घर में रोटी, दाल, खिचड़ी या फिर पूजा-पाठ हर जगह घी का इस्तेमाल होता आया है। गांव-देहात में तो बिना देसी घी के खाना खाया ही नहीं जाता है। कई लोग तो दूध में भी घी मिलाकर पीना पसंद करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि रोजाना देसी घी खाने से सेहत को बहुत लाभ मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देसी घी को सही तरीके से खाने पर यह शरीर के लिए अमृत बन सकता है, वहीं गलत तरीके से खाने पर यह नुकसान भी पहुंचा सकता है?
आधुनिक रिसर्च भी मानती है कि देसी घी में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन A, D, E और K शरीर को एनर्जी, ताकत और रोगों से लड़ने की क्षमता देते हैं। आइए जानते हैं कि देसी घी खाने से क्या लाभ मिलता है और इसे खाने का सही तरीका क्या है?

देसी घी खाने के 7 फायदे
1. दिमाग और याददाश्त के लिए फायदेमंद
देसी घी में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड दिमाग की कोशिकाओं को मजबूत करते हैं और मेमोरी पावर बढ़ाते हैं। बच्चों और स्टूडेंट्स के लिए बेहद उपयोगी।
2. पाचन शक्ति को दुरुस्त करे
घी आंतों को लुब्रिकेट करता है, कब्ज दूर करता है और डाइजेशन आसान बनाता है। एक चम्मच घी खाने से भोजन जल्दी पचता है।
3. रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए
घी में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन A, D, E, K होते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। सर्दी-जुकाम और संक्रमण से लड़ने में मददगार।
4. हड्डियों और जोड़ों के लिए लाभकारी
घी में मौजूद विटामिन D और कैल्शियम एब्जॉर्प्शन हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। घुटनों और जोड़ों के दर्द में राहत देता है।
5. दिल के लिए अच्छा
देसी घी में HDL कोलेस्ट्रॉल (अच्छा कोलेस्ट्रॉल) बढ़ाने की क्षमता होती है, जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है।
6. स्किन और बालों की चमक बढ़ाए
घी अंदर से शरीर को पोषण देता है। स्किन ग्लो करती है और बाल मजबूत होते हैं।
7. एनर्जी और स्टैमिना बढ़ाए
घी एक इंस्टेंट एनर्जी बूस्टर है। खिलाड़ी और मेहनत करने वाले लोग इसे खाने से जल्दी थकान महसूस नहीं करते।
देसी घी खाने का सही तरीका
- सुबह खाली पेट: 1 गुनगुने पानी के साथ 1 चम्मच घी पीने से पाचन अच्छा रहता है।
- रोटी/दल पर: रोटी या दाल पर 1-2 चम्मच घी डालना स्वास्थ्यवर्धक है।
- खिचड़ी/चावल में: घी डालकर खाने से भोजन जल्दी पचता है और स्वाद भी बढ़ता है।
- सर्दियों में: थोड़ा ज्यादा मात्रा (2-3 चम्मच) फायदेमंद है।
- गर्मी में: सीमित मात्रा (1-1.5 चम्मच) ही लें।
ध्यान रखने योग्य बातें
ज्यादा मात्रा (5-6 चम्मच से अधिक रोजाना) खाने से मोटापा और कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। बाजार में नकली घी की बजाय शुद्ध देसी गाय का घी ही चुनें।अगर आपको हार्ट प्रॉब्लम या मोटापा है, तो डॉक्टर की सलाह से ही घी लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications