Latest Updates
-
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह
Desi Ghee vs Butter Best For Kids: बच्चों के लिए देसी घी या मक्खन क्या है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें
Desi Ghee vs Butter Best For Kids: बच्चों की सेहत और विकास में आहार की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। खासकर जब बात आती है देसी घी और मक्खन की, तो अक्सर माता-पिता के मन में यह सवाल उठता है कि आखिर बच्चों के लिए कौन-सा ज्यादा फायदेमंद है? दोनों ही दूध से बने प्राकृतिक उत्पाद हैं, लेकिन इनके पोषक तत्व और असर शरीर पर अलग-अलग होते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, देसी घी बच्चों की हड्डियों को मजबूती, मस्तिष्क के विकास और पाचन में मदद करता है, वहीं मक्खन शरीर को ऊर्जा देता है और विटामिन A, D, E जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
लेकिन कौन-सा विकल्प बच्चों की उम्र, वजन और जीवनशैली के हिसाब से बेहतर है यही हम जानेंगे आगे एक्सपर्ट की राय से।
देसी घी क्यों है बच्चों के लिए फायदेमंद?
देसी घी को आयुर्वेद में अमृत समान बताया गया है। पुराने समय से यानी दादी-नानी के समय से ही देसी घी खाने पर जोर दिया जाता है। बचपन से ही हम ये सुनते आए हैं कि देसी घी हमारी सेहत के लिए बहुत लभकारी होता है। हालांकि कुछ बच्चे इसे खाना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में पेरेंट्स के जेहन में सवाल आता है कि घी या मक्खन बच्चों के लिए क्या बेहतर है। सबसे पहले हम देसी घी खाने के फायदे जान लेते हैं।

देसी घी के फायदे
- ब्रेन डेवलपमेंट: घी में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड मस्तिष्क की कोशिकाओं को मजबूत करते हैं।
- मजबूत हड्डियां: इसमें मौजूद विटामिन D कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है।
- बेहतर पाचन: घी बच्चों के पाचन को मजबूत करता है और कब्ज की समस्या को कम करता है।
- इम्यूनिटी बूस्टर: देसी घी में एंटी ऑक्सिडेंट्स होते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं।
- ऊर्जा का स्रोत: बढ़ते बच्चों को पूरे दिन एक्टिव रखने में मदद करता है।
क्या मक्खन बच्चों के लिए अच्छा है?
वैसे तो मक्खन भी दूध से बना एक प्राकृतिक वसा (fat) स्रोत है, जिसमें विटामिन A, D, E और कैल्शियम पाया जाता है। आइए अब जान लेते हैं मक्खन खाने के फायदे।
मक्खन के फायदे
- त्वचा और बालों के लिए अच्छा: मक्खन में फैटी एसिड त्वचा को कोमल और बालों को पोषण देते हैं।
- ऊर्जा प्रदान करता है: इसमें मौजूद फैट बच्चों को तुरंत एनर्जी देता है।
- विटामिन रिच: विटामिन A और D आंखों और हड्डियों के विकास में मदद करते हैं।
मक्खन के नुकसान
- अधिक सेवन से वजन बढ़ सकता है।
- इसमें सोडियम और सैचुरेटेड फैट ज्यादा होते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं।
- बार-बार तले खाने में इस्तेमाल से पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।
मक्खन या देसी घी कौन ज्यादा फायदेमंद
हमने देसी घी और मक्खन दोनों के फायदे तो जान लिए हैं अब दोनों का कंपैरिजन भी कर लेते हैं। एक्सपर्ट की मानें तो बच्चों के लिए देसी घी ज्यादा फायदेमंद है। ये पचने में आसान होता है और ज्यादा हेल्दी माना जाता है। मक्खन कभी-कभार खाने के लिए सही है लेकिन रोाजाना खाने से पाचन तंत्र खराब हो सकता है। हालांकि थोड़ी मात्रा में खाया जाए तो नुकसान नहीं करता है।



Click it and Unblock the Notifications
