Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
बाइक चलाते हुए इस सस्ता जुगाड़ नहीं लगने देगा ठंड, सिर्फ 2 रुपए में मिलेगी हीटर जैसी गर्माहट
नवंबर-दिसंबर आते-आते कड़ाके की सर्दी शुरू हो जाती है, इस मौसम में ठिठुरन से हालत खराब हो जाती है। इस मौसम में सबसे ज्यादा ध्यान मोटरसाइकिल से सफर करने वालों पर पड़ता है। जब लोग बाइक चलाते हैं, तो ठंडी हवा सीधे शरीर में प्रवेश करती है, जिससे वे खुद को जमा हुआ महसूस करने लगते हैं। यह मौसम शरीर को ठंडा कर देता है, और अगर सावधानी न बरती जाए, तो स्वास्थ्य पर भी असर डाल सकता है। ऐसे में मोटरसाइकिल सवारों को ठंडी से बचने के उपायों पर ध्यान देना चाहिए।
ठंड से बचने के लिए लोग महंगे जैकेट खरीदते हैं, लेकिन यह हमेशा कारगर नहीं होते। हम आपको कुछ आसान जुगाड़ बताएंगे, जिससे आप बाइक चलाते वक्त ठंड से बच सकते हैं। इन उपायों से आपको ठंड का अहसास नहीं होगा और आपकी यात्रा भी आरामदायक रहेगी।

आपको इसे तैयार करने के लिए किसी दुकान पर जाने की जरूरत नहीं है। इसे आप आसानी से अपने घर में ही बना सकते हैं। बस कुछ साधारण सामग्री और देसी जुगाड़ से आप यह काम कर सकते हैं।
अपनाए ये देसी नुस्खा
ठंड से बचने के लिए एक अच्छा देसी जुगाड़ है - अखबार का इस्तेमाल। अगर आपके घर में अखबार है, तो बहुत अच्छा, नहीं तो आप इसे बाजार से सिर्फ 2 रुपए में खरीद सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि अखबार से ठंड कैसे रोकी जा सकती है, तो आपको बता दूं कि इसे आप बाइक की सीट पर या हाथों में लपेट कर ठंड से बच सकते हैं। अखबार की परतें हवा को रोकने में मदद करती हैं और शरीर को गर्म रखती हैं।
नहीं लगेगी ठंड
बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचने के लिए आप अखबार का इस्तेमाल कर सकते हैं। जब आप गर्म कपड़े पहनें, तो पहले अखबार को शरीर के सामने की तरफ लगाएं, फिर उसके ऊपर जैकेट पहनें। इससे ठंडी हवा शरीर तक नहीं पहुंचेगी और आपको गर्मी महसूस होगी। ऐसा करने से ठंडी हवा आपके शरीर तक नहीं पहुंच पाएगी, और आपको ठंड का अहसास नहीं होगा। अखबार कपड़ों से हवा को पार नहीं होने देता, जिससे गर्मी बनी रहती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
