Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
Desi vs Hybrid Tomato: हाइब्रिड और देसी टमाटर क्या खाना है सही? ये है दोनों में अंतर
Desi vs. Hybrid Tomato : बाजार में दो तरह के टमाटर मिलते हैं। एक होते हैं देसी और दूसरे होते है हाइब्रिड। देसी और हाइब्रिड टमाटरों ज्यादात्तर लोग अंतर नहीं जानते है। क्योंकि देखने में दोनों ही एक से ही लगते हैं।
हाइब्रिड और देसी टमाटर दोनों के अपने फायदे हैं, लेकिन सेहत के लिए बेहतर विकल्प का चुनाव आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। यहां दोनों के बीच मुख्य अंतर और उनके फायदे बता रहे ताकि आप अगली बार टमाटर खरीदते हुए आपको पता रहें कि आप कैसे टमाटर खरीदने चाहते है।

देसी टमाटर
पोषक तत्वों की उच्च मात्रा: देसी टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन C, विटामिन A, और लाइकोपीन (lycopene) की मात्रा अधिक होती है, जो हृदय और त्वचा के लिए फायदेमंद है।
स्वाद: देसी टमाटर का स्वाद खट्टा-मीठा होता है, और इसे पारंपरिक रूप से भारतीय पकवानों में अधिक पसंद किया जाता है।
कम रसायनिक उपयोग: देसी टमाटर में रसायनों का उपयोग कम होता है और इनकी खेती सामान्यतः प्राकृतिक खाद और तरीकों से की जाती है, जिससे ये सुरक्षित माने जाते हैं।
हाइब्रिड टमाटर
उपलब्धता: हाइब्रिड टमाटर आसानी से बाजार में मिल जाते हैं और कई मौसमों में उपलब्ध होते हैं।
साइज और रंग: हाइब्रिड टमाटर आकार में बड़े, रंग में गहरे और दिखने में आकर्षक होते हैं। ये अधिक समय तक ताजगी बनाए रखते हैं।
विटामिन और खनिजों की उपस्थिति: हालांकि हाइब्रिड टमाटर में भी पोषक तत्व होते हैं, परंतु यह अक्सर देसी टमाटर की तुलना में कम होते हैं, क्योंकि उन्हें बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए तैयार किया गया होता है।
स्वाद: इन तरह के टमाटर में रस नहीं होता है। इन टमाटरों का स्वाद बिल्कुल भी फीक होता है. यह लेकिन ज्यादा दिन तक चलते नहीं है।
कौन से टमाटर बेहतर हैं?
यदि आप स्वाद और उच्च पोषण चाहते हैं, तो देसी टमाटर आपके लिए बेहतर होंगे। अगर आप ऐसे टमाटर चाहते हैं जो लंबे समय तक ताजगी बनाए रखें और बाजार में आसानी से उपलब्ध हों, तो हाइब्रिड टमाटर भी एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। सेहत के लिए देसी टमाटर को प्राथमिकता दी जाती है, लेकिन जब ताजगी और उपभोग की सुविधा की बात आती है, तो हाइब्रिड टमाटर का उपयोग किया जा सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
