Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Dheeraj Kumar Death: मशहूर एक्टर धीरज कुमार का निधन, जानें किस बीमारी से गई अभिनेता की जान
Dheeraj Kumar Death: भारतीय टेलीविजन और सिनेमा की दुनिया में एक अलग पहचान बनाने वाले मशहूर एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर धीरज कुमार का निधन हो गया। इस खबर ने सभी को सदमे में डाल दिया है। एक्टर निधन की खबर ने इंडस्ट्री और फैंस के दिलों को झकझोर दिया। अभिनेता की सोमवार को अचानक से तबीयत बिगड़ी और उन्हें आनन-फानन में मुंबई अंधेरी स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल लाया गया।
धीरज की हालत इतनी खराब थी कि डॉक्टरों ने उन्हें ICU में उन्हें भर्ती किया। 80 साल के धीरज कुमार को कथित तौर पर एक्यूट निमोनिया था जिसकी वजह से उनकी जान गई। आइए जानते हैं निमोनिया होने के कारण, लक्षण और उपाय।
क्या होता है एक्यूट निमोनिया?
धीरज कुमार की जिस निमोनिया की वजह से जान गई है वो है एक्यूट निमोनिया जो फेफड़ों का एक संक्रमण है। ये आमतौर पर बैक्टीरिया, वायरस, या कवक के कारण होता है। फेफड़ों का संक्रमण है जिसमें फेफड़ों की वायु थैलियों (alveoli) में मवाद या तरल पदार्थ भर जाता है, जिससे सांस लेने में कठिनाई होती है और शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती। अगर समय रहते इसका इलाज हो जाए तो मरीज ठीक हो सकता है लेकिन कई बार ये जानलेवा बन जाता है।

निमोनिया के कारण (Causes of Pneumonia)
निमोनिया मुख्य रूप से तीन प्रकार के संक्रमणों से हो सकता है:
1. बैक्टीरियल निमोनिया
सबसे सामान्य प्रकार, अधिकतर मामलों में Streptococcus pneumoniae नामक बैक्टीरिया कारण होता है। जान लें कि ये अधिक गंभीर होता है, खासकर बुजुर्गों और जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है उनके लिए ये निमोनिया जानलेवा होता है।
2. वायरल निमोनिया
फ्लू वायरस, कोरोना वायरस (COVID-19), या RSV (Respiratory Syncytial Virus) के कारण होता है। ये इतना ज्यादा घातक नहीं होता है, समय पर इलाज से मरीज आसानी से ठीक हो जाता है।
3. फंगल निमोनिया
दुर्लभ, परंतु गंभीर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले व्यक्तियों में अधिक होता है।
निमोनिया के लक्षण (Symptoms of Pneumonia)
निमोनिया के लक्षण संक्रमण की तीव्रता, उम्र और व्यक्ति की सेहत पर निर्भर करते हैं, लेकिन आम लक्षण हैं:
तेज बुखार और ठंड लगना
लगातार और बलगम वाली खांसी
सांस लेने में तकलीफ या सांस फूलना
सीने में दर्द (खांसते या सांस लेते समय बढ़ सकता है)
थकावट और कमजोरी
भूख कम लगना
बुजुर्गों में भ्रम या कमजोरी ज्यादा दिखाई दे सकती है
बच्चों में नाखूनों या होंठों का नीला पड़ना
कैसे करें बचाव? (Prevention Tips)
निमोनिया वैक्सीन (Pneumococcal vaccine) लगवाएं
इन्फ्लुएंजा वैक्सीन सालाना लें
हाथों की सफाई और मास्क पहनना
धूम्रपान से परहेज करें
रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रखें (संतुलित आहार, व्यायाम)
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
