Latest Updates
-
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है
पंडित धीरेंद्र शास्त्री को हैं ये बीमारी, इलाज करने वाले डॉक्टर ने बताई वजह और इलाज
Baba Bageshwar Suffering From Hair Loss : बागेश्वर धाम बाबा के नाम से मशहूर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री हेयर लॉस की समस्या से जूझ रहे हैं, इस बात का खुलासा उनका इलाज करने वाले डॉक्टर ने किया है। खबरों के मुताबिक पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के बाल बहुत तेजी से झड़ रहे हैं, उनके बालों का इलाज मुंबई के मशहूर हेयर ट्रांसप्लांट एक्सपर्ट डॉ. अशोक सिन्हा कर रहे हैं। उन्होंने एक सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बारे में जानकारी शेयर की हैं।
अभी तक उन्होंने बागेश्वर बाबा का सिर्फ जांच की है अब वह इलाज करने के लिए उनके छतरपुर स्थित आश्रम जाने वाले हैं। आइए जानते हैं डॉक्टर ने क्या बताया?

तेजी से झड़ रहे बालों से हैं परेशान
धीरेंद्र शास्त्री हेयर लॉस की बीमारी से गुजर रहे हैं। डॉक्टर अशोक सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर कर बताया है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सिर के क्राउन एरिया में थर्ड लेवल का थिनिंग और फ्रंट तथा मिड स्कल एरिया में सेकंड लेवल का थिनिंग है। इसके अलावा उनके दोनों एंगल में बाल्डनेस भी है। अपने इंटाग्राम के वीडियो में अशोक सिन्हा ने यह भी बताया कि बाल दो तरह के होते हैं, एक मोटा और एक पतला। उन्होंने आगे बताया कि पतले बाल गिरते हैं पर दिखते नहीं हैं, जिससे बगैर हेयर लॉस के भी डेंसिटी कम होती जाती है।
क्या है हेयरलॉस की वजह?
डॉ. अशोक सिन्हा ने धीरेंद्र शास्त्री की इस समस्या का मुख्य कारण जेनेटिक बताया है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि शास्त्री जी रात में देर से सोते हैं और वक्त पर खाना नहीं खाते हैं। उनकी मिठाई खाने की आदत और प्रोटीन की कमी भी समस्या को बढ़ा रही है।
डॉक्टर ने दी यह सलाह
डॉ सिन्हा ने धीरेंद्र शास्त्री के लिए इस समस्या के ट्रीटमेंट की सलाह दी है, जिसमें टॉपिकल सॉल्यूशन मिनोक्सिडिल और फिनस्टेराइड शामिल हैं। साथ ही धीरेंद्र शास्त्री को मल्टीविटामिन लेने की सलाह दी है। डॉक्टर ने उन्हें लाइफस्टाइल में बदलाव करने के लिए कहा है, इसके लिए उन्हें हिदायत दी है कि रात 8 बजे तक भोजन करके 10 बजे सोने चले जाएं। इसके साथ ही डॉक्टर ने उन्हें मीठा कम खाने और अधिक प्रोटीन का सेवन करने की सलाह दी है। अगर उन्हें दवाइयों से परहेज हो तो पीआरपी थेरेपी लेने के लिए कहा गया है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











