Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
डायबिटीज के मरीजों के लिए खतरनाक हैं ये 3 जूस, जो रॉकेट की तरह बढ़ाते हैं शुगर
Dangerous Juices For Diabetes Patients: आज के समय में हर तीसरे घर में कोई न कोई व्यक्ति डायबिटीज का मरीज मिल जाएगा। ये सब गलत खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से है। डायबिटीज का कोई परमानेंट इलाज नहीं है ऐसे में जरूरी है कि लोग अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें और शुगर लेवल को कंट्रोल में रखें। लोग सोचते हैं कि फलों का जूस सेहत के लिए अच्छा होता है, मगर वो ये नहीं जानते कि हर तरह का जूस सभी के लिए फायदेमंद हो सकता है।
जी हां, आज हम तीन ऐसे जूस के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन करने से शुगर लेवल रॉकेट की स्पीड से बढ़ता है। आप तो टेंशन में आ गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं? चलिए फिर जान लेते हैं कि शुगर पेशेंट के लिए कौन से तीन जूस खतरनाक साबित हो सकते हैं।

संतरे का जूस
डॉक्टर शिल्पा अरोड़ा ने बताया कि संतरे का जूस शुगर लेवल को हाई करता है। उनके अनुसार, डायबिटीज के पेशेंट को संतरा खाना चाहिए वो भी पूरा क्योंकि संतरे के गूदे में फाइबर होता है जो पेट के लिए लाभदायक होता है और पाचन शक्ति को दुरुस्त करता है। मगर उसके जूस में शुगर बहुत ज्यादा होती है जो डायबिटीज के पेशेंट के लिए हानिकारक है।
अनार का जूस
अनार के बारे में कहा जाता है कि एक अनार सौ बीमार। अक्सर कहा जाता है कि अनार में बहुस से विटामिन और पोषक तत्व होते हैं, ये सच भी है। लेकिन अनार के जूस को लेकर ये बात बिल्कुल भी सही नहीं है कि वो हेल्थ के लिए लाभकारी है। अगर आप अनार खा रहे हैं तो उसे छीलकर खाइए वो भी बीज के साथ। इससे आपका पाचनतंत्र अच्छा रहेगा और पेट संबंधी कोई परेशानी नहीं होगी।
रेड ग्रेप्स जूस
अंगूर खाने में मजेदार लगते हैं और लोगों में इसके जूस का भी काभी क्रेज है। ये कहा जाए कि अंगूर में मिनरल और विटामिन होते हैं तो ये गलत नहीं होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका जूस डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा नहीं होता है। डॉक्टर शिल्पा अरोड़ा का कहना है कि लोग फ्रूट का जूस पीने के नाम पर सारा का सारा फाइबर डस्टबिन में फेंक देते हैं और शुगर से भरा जूस पीते हैं जो फायदे की जगह नुकसान देता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
