Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Pickle in Diabetes : डायबिटीज में आम का अचार खा सकते है या नहीं? इस सवाल का जवाब जानें
Can people with diabetes eat mango pickle : डायबिटीज में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? इसका खूब ध्यान रखना होता है। हल्की सी गलती डायबिटीक के मरीजों पर भारी पड़ सकती है। हर चीज को खाने से पहले शुगर पीड़ितों को 10 बार सोचना पड़ता है। ऐसे में क्या खाएं और क्या नहीं को लेकर बहुत हद तक कंफ्यूजन रहता है। इसी में से एक चीज है आम का अचार।
अक्सर डायबिटीज से जूझ रहे लोगों का सवाल होता है कि क्या वे आम का अचार खा सकते है या नहीं। तो अचार के शौकीन लोगों को बता दें कि अचार का ज्यादा सेवन ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए तो नुकसानदायक होता ही है लेकिन अचार डायबिटीज के मरीजों को भी अप्रत्यक्ष तरीके से नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं कैसे?

डायबिटीज में अचार खा सकते है या नहीं? (Pickles Good or Bad for Diabetes)
अचार एक अच्छा फर्मेंटेड फूड है लेकिन इसमें बहुत अधिक मात्रा में नमक यानी सोडियम और तेल का इस्तेमाल किया जाता है। ज्यादा नमक और तेल डायबिटीज मरीज के ब्लड शुगर को प्रभावित करता है। इसी वजह से एक्सपर्ट हमेशा कम मसाले वाला खाना और नमक और शक्कर से दूरी बनाने के लिए कहते हैं। लेकिन अगर आप भी कंफ्यूज हैं कि अचार खा सकते हैं तो आपको बताते है इसका जवाब हां है। लेकिन बहुत ही सावधानी बरतते हुए।
इस तरह से अचार खाएं
अगर किसी को अचार बहुत पसंद है तो वह फ्रेश अचार खाएं या इसमें स्वाद बढ़ाने के लिए अदरक और नींबू को मिला सकते हैं। नींबू डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। जिन लोगों की लाइफस्टाइल हेल्दी है और जो लोग जंंक फूड या बाहर का खाने से परहेज करते हैं। उनके लिए अचार उतना नुकसानदेह नहीं होगा, लेकिन सीमित मात्रा में ही खाएं। अचार खाने के साथ अगर आप भोजन में सलाद को शामिल करते है तो यह नमक की मात्रा को संतुलित कर देता है। लेकिन रिस्क लेने के बजाय जो अचार के शौकीन है, उन्हें कम नमक वाला और फ्रेश इंस्टेंट अचार ही खाना चाहिए वो भी सीमित मात्रा में खाएं।
संतुलित मात्रा में खाए
डायबिटीज के मरीज अगर मांस, सब्जी, अचार और रोटी जैसे आहार तत्वों को संतुलित रूप से सेवन करते हैं तो इससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications