Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
सर्दियों में रात की ये 3 गलतियां बढ़ा देती हैं शुगर, डायबिटीज के मरीज इन आदतों से कर लें तौबा!
डायबिटीज मरीजों को सर्दियों के मौसम में खास ध्यान रखने की जरूरत है। इसकी वजह सर्दियों के मौसम में लोगों द्वारा भूख से ज्यादा खाना खाने से लेकर वर्कआउट न करने से तक ऐसी कई गलतियां की जाती हैं, जिसकी वजह से शुगर का लेवल हाई हो जाता है। ठंड में कॉर्टिसोल इंसुलिन का प्रोडक्शन धीमा हो जाता है।
यह खून में ग्लूकोज का लेवल बढ़ा देता है, जो डायबिटीज मरीजों के लिए किसी आफत से कम नहीं होता। इसके अलावा लोगों द्वारा भी इस मौसम में ये तीन गलतियां की जाती हैं, जिसकी वजह से सुबह उठते ही ब्लड शुगर का लेवल हाई हो जाता है।

आइए जानते हैं अक्सर सर्द रातों में वो कौनसी गलतियां हैं, जो ब्लड शुगर को बढ़ा देते हैं।
पानी कम पीना भी है घातक
सर्दियों के मौसम में प्यास कम लगती है। बार बार पेशाब आने की वजह से लोग परेशान हो जाते हैं और कम पानी पीते हैं। अगर आप डायबिटीज मरीज है तो यह गलती न करें। क्योंकि पानी कम पीने से बॉडी डिहाइड्रेट होने लगती है। इसके अलावा ग्लूकोज का लेवल बढ़ने लगता है। यह शुगर के लेवल को बढ़ा देता है। इस स्थिति को हाइपोग्लेसेमिया कहा जाता है। डायबिटीज मरीजों के लिए बेहद खतरनाक स्थिति पैदा कर सकता है। इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं।
वॉक छोड़ना हो सकता है खतरनाक
डायबिटीज मरीजों के लिए रात के डिनर के बाद वॉक करना बेहद जरूरी है। हालांकि कुछ डायबिटीज मरीज सर्दियों के मौसम में रात को खाना खाने के बाद सो हो जाते हैं। यह ठंड की वजह से वॉक को छोड़ देते हैं। उनकी यही गलती अगले दिन शुगर का लेवल हाई कर देती हैं। हर दिन डिनर के बाद कम से कम 30 मिनट से लेकर एक घंटे तक वॉक जरूर करें। इससे ग्लूकोज लेवल कंट्रोल में रहता है।
पूरी नींद करें
अगर आप डायबिटीज मरीज हैं और देर रात तक सोते नहीं हैं। सुबह समय से पहले जाग जाते हैं तो इससे नींद पूरी नहीं होती है। इससे स्ट्रेस का लेवल बढ़ सकता है जिसका सीधा असर ब्लड शुगर लेवल पर पड़ता है. जरूरत से कम नींद लेने की वजह से पाचन तंत्र स्लो हो जाता है। दिमाग की नसें तन जाती हैं। साथ ही कोर्टिसोल हार्मोन बनने लगते हैं। इस हार्मोन के बनते ही इंसुलिन का प्रोडक्शन डाउन हो जाता है. जिसकी वजह से व्यक्ति का डायबिटीज बढ़ते ही इसके लक्षण दिखाई देने लगते हैं। रात को जल्दी सोने के साथ ही पर्याप्त रूप से नींद लें। डायबिटीज मरीजों को कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेनी जरूरी है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
