Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Diabetes : भारत के 13.6 करोड़ लोगों पर मंडरा रहा है डायबिटीज का खतरा, शुगर से बचने के लिए करें ये काम
How to Prevent Diabetes : देश में डायबिटीज के मरीजों की संख्या 10 करोड़ से पार हो गई है। साल 2019 में यह संख्या 7 करोड़ थी यानी तीन साल में 3 करोड़ डायबिटीज मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है।
लेकिन इससे भी ज्यादा घबराने वाली बात ये है कि अभी भी लगभग 13.6 करोड़ लोग यानी कुल जनसंख्या का 15.3% हिस्से पर डायबिटीज का खतरा मंडरा रहा है।
आइए जानते हैं कि रिपोर्ट में क्या बात आई सामने और किन लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरुरत है और डायबिटीज से बचने के लिए क्या करें?

रिर्पोट में डराने वाले आंकड़े आए सामने
यूके की मेडिकल जर्नल 'लैंसेट' में प्रकाशित ICMR (इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च) की स्टडी में बताया गया है कि कम से कम 136 मिलियन लोग यानी आबादी के 15.3 फीसदी लोग प्री-डायबिटीज है। अगर राज्य के हिसाब से बात करें तो सबसे ज्यादा डायबिटीज के मामले में गोवा (26.4%), दूसरे स्थान पर पुडुचेरी (26.3%) और तीसरा स्थान केरल (25.5%) को मिला है। भारत में इस वक्त आबादी का 11.4 फीसदी यानी 10 करोड़ से ज्यादा लोग डायबिटीज के गिरफ्त में है। रिर्पोट में साफ तौर पर कहा गया है कि अगर वक्त रहते कड़े कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले समय में यूपी, एमपी, बिहार और अरुणाचल प्रदेश जैसी जगहों में डायबिटीज मरीजों की संख्यां में उफान आ सकता है।
इन लोगों को है ज्यादा खतरा
- जो प्री-डायबिटीज है यानी वो ब्लड में शुगर ज्यादा है लेकिन डायबिटीज की श्रेणी में नहीं आते है
- अधिक वजन होना या मोटापे से ग्रसित लोग
- 45 साल से ज्यादा और जिन लोगो को परिवार में किसी को बीपी की समस्या है
- हाई बीपी और कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को
- सुस्त जीवनशैली जीने वालों को
- हार्ट डिजीज या स्ट्रोक का इतिहास
- ज्यादा स्ट्रेस लेने वाले लोग
- पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) से जूझ रही महिलाएं।
- स्मोकिंग और शराब पीने की लत वाले
- और वे महिलाएं जिन्हें प्रेगनेंसी के दौरान डायबिटीज की समस्या हो गई थी।
डायबिटीज से बचने के लिए करें ये काम
- सप्ताह में 5 दिन कम से कम 30 मिनट की एक्सरसाइज करने से आप डायबिटीज के जोखिम को कम सकते हैं। एक्सपर्ट से अपने बॉडी टाइप के अनुसार एक्सरसाइज पूछे।
- स्मोकिंग से शरीर में शुगर लेवल गड़बड़ा जाता है। इसलिए कुछ नेचुरल थेरेपी से स्मोकिंग छोड़ने का प्रयास करें। शराब से भी दूरी बना लें।
- खान पान का ध्यान रखकर भी कैलोरी से बचा जा सकता है। संतुलित भोजन का सेवन करने से न सिर्फ वजन कंट्रोल में रहता है बल्कि कम कैलोरी वाले आहार ग्रहण करने से फैट और शुगर की सीमित मात्रा ही आपके अंदर जाती है। साबुत अनाज, फल और सब्जियां आदि का खूब सेवन करें। रेड मीट, प्रोसेस्ड मीट और पैकेजिंग फूड से दूरी बनाएं।
- अगर आप प्री-डायबिटीक है तो समय समय पर अपना शुगर चेक करें और डॉक्टर से कंसल्ट करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
