Latest Updates
-
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश
सोने-चांदी से तैयार हुआ अनंत अंबानी का वेडिंग कार्ड, आकाश की शादी के कार्ड से 366% महंगा, जानें कीमत
Anant Ambani, Radhika Merchant Wedding : अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी के फंक्शन भी शुरू हो चुके हैं। जब से अनंत और राधिका शादी की तैयारियां शुरू हुई है तब से इस कपल का हर फंक्शन सुर्खियां बटोर रहा है। चाहें वो प्री-वेडिंग फंक्शन हो या फिर अनंत और राधिका का मामेरू सेरेमनी। इस कपल की शादी से जुड़ी हर चीज सोशल मीडिया में खूब अंटेशन बटोर रही है।
हाल ही में कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर अनंत अंबानी- रधिका मर्चेंट के वेडिंग कार्ड की वीडियो वायरल हुई थी। जिसे देखकर हर किसी का मुंह खुला रह गया था। अब सोने-चांदी से बने इस कार्ड की कीमत का पता चला है। आप भी जानें मुकेश अंबानी ने अपने लाड़ले बेटे की शादी के कार्ड में कितने किए खर्च।

अनंत और राधिका के वेडिंग कार्ड पर खर्च हुए इतने करोड़ रुपये
एक रिपोर्ट के मुताबिक, अनंत-राधिका के वेडिंग कार्ड की कीमत 6-7 लाख रुपये प्रति कार्ड है। बता दें कि आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के वेडिंग कार्ड की कीमत 1.5 लाख रुपये थी। अनंत- राधिका के वेडिंग कार्ड की कीमत आकाश अंबानी के कार्ड से 366 प्रतिशत ज्यादा है, जबकि ईशा अंबानी के वेडिंग कार्ड से 2.3 गुना ज्यादा महंगा है।
#WATCH | Video of wedding invitation card of Anant Ambani and Radhika Merchant as shared by one of the card recepients pic.twitter.com/zTas6pjsUM
— ANI (@ANI) June 27, 2024
यहां जानें कार्ड की खासियत
अनंत और राधिका का वेडिंग कार्ड लाल रंग के बॉक्स के साथ तैयार किया गया है। इसमें एक चांदी का मंदिर है, जिसमें गणपति, राधा-कृष्ण और देवी दुर्गा जी की सोने की मूर्तियां हैं। इस कार्ड के साथ एक चांदी का मंदिर भी है जिसमें भगवान नारायण की सोने की मूर्ति भी है। इसमें नीता अंबानी की ओर से गेस्ट के लिए हाथों से लिखा लेटर हैं। कार्ड में इवेंट्स की डिटेल्स दी गई हैं। बॉक्स के निचले हिस्से में शादी के गिफ्ट्स हैं, जिसमें एक चांदी का डिब्बा, अनंत-राधिका के नाम के पहले अक्षर 'अ' और 'र' की कढ़ाई वाला रुमाल और एक पश्मीना शॉल भी शामिल था, जिसे एक सफेद कपड़े में पैक किया गया था।



Click it and Unblock the Notifications
