Latest Updates
-
बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ रहा है वायरल फीवर का खतरा, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय -
Friendship Day Wishes For Best Friend: इन संदेशों के जरिए बेस्ट फ्रेंड को दें फ्रेंडशिप डे की बधाई -
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव
डायबिटीज के मरीजों को भूलकर भी नहीं खाने चाहिए ये 5 फल, तेजी से बढ़ सकता है ब्लड शुगर
Diabetic Patients Should Avoid These Fruits: डायबिटीज के मरीजों के लिए सही खान-पान बेहद जरूरी है। ये एक ऐसी बीमारी है जो हर तीसरे व्यक्ति में पाई जा रही है। इसका कोई परमानेंट इलाज भी नहीं है, सिर्फ खानपान का ध्यान रखकर इस बीमारी को बढ़ने से रोका जा सकता है। ऐसे में जरूरी है कि डायबिटीज के मरीज अपने खानपान और लाइफस्टाइल का कुछ ज्यादा ही ध्यान रखें।
वहीं कहा जाता है कि फल सेहत के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ फलों को खाने से आपका ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है? हां, कुछ मीठे फल ऐसे हैं जो खाने में स्वादिष्ट लगते हैं, लेकिन आपके स्वास्थ्य के लिए खतरे की घंटी भी बजा सकते हैं। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं या अपने ब्लड शुगर पर नियंत्रण रखना चाहते हैं, तो इन 5 फलों से सावधान रहना बेहद जरूरी है।
1. केला
केला पोषण से भरपूर होता है और एनर्जी देता है। लेकिन इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है, जिससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है। डायबिटीज मरीजों को केला सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। टिप: छोटे या हरे पके केले को चुनें, और रोज़ाना 1 छोटा केला पर्याप्त है।

2. आम
गर्मी का राजा आम स्वाद में लाजवाब होता है, लेकिन शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। डायबिटीज मरीजों के लिए इसका सेवन ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकता है। टिप: अगर आम खाना जरूरी है तो मात्रा कम रखें और सुबह या दोपहर में खाए।
3. अंगूर
अंगूर छोटे और आकर्षक लगते हैं, लेकिन इनमें शुगर बहुत होती है। डायबिटीज में इसका सेवन ब्लड शुगर स्पाइक कर सकता है। टिप: एक बार में सिर्फ 5-6 अंगूर ही खाएँ।
4. लीची
लीची स्वाद में मीठी और जूसली होती है, लेकिन हाई फ्रक्टोज होने के कारण यह ब्लड शुगर तेजी से बढ़ा देती है। टिप: डायबिटीज मरीज लीची का सेवन बिल्कुल सीमित मात्रा में ही करें।
5. पपीता
पपीता स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन डायबिटीज में ज्यादा मात्रा में खाने से ब्लड शुगर बढ़ सकता है। टिप: आधा कप पका पपीता ही पर्याप्त है।
ब्लड शुगर कंट्रोल के लिए एक्स्ट्रा टिप्स
फल हमेशा सीमित मात्रा में खाएं।
मीठे फल के साथ प्रोटीन या नट्स लें, ताकि शुगर स्पाइक कम हो।
ब्लड शुगर नियमित मॉनिटर करें।
हमेशा डॉक्टर या डायटिशियन की सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications