Latest Updates
-
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार
ओडिशा में डायरिया से 67 संक्रमित और 10 से ज्यादा की हुई मौत, जानें इस दौरान क्या खाएं और क्या नहीं?
Diarrhoea Outbreak In Odisha: देश और दुनिया भर में फैल रही खतरनाक बीमारियों के बीच ओडिशा में डायरिया का प्रकोप देखने को मिल रहा है। ओडिशा के मलकानगिरी के पहाड़ी इलाके में डायरिया की वजह से कुल 67 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 10 से ज़्यादा लोगों की मौत की ख़बरें सामने आई हैं।
ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग ने कहा, " मलकानगिरी के पहाड़ी इलाके में डायरिया के मामले सामने आए हैं। मैं स्थिति का जायजा ले रहा हूं। हमारे विभाग की ओर से एक टीम भेजी गई है। मामले की जांच की जा रही है और संक्रमितों के सैंपल लिए जा रहे हैं। मरीजों का इलाज किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, 67 लोग संक्रमित हैं।"

आइए इसी बीच जानते हैं कि अगर किसी को डायरिया हो जाए तो क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? और इसके लक्षण से लेकर बचाव और इलाज तक के बारे में।
डायरिया की वजह
बारिश के मौसम में डायरिया बीमारी के केस सामने आते हैं। बारिश की वजह से जगह- जगह जल जमाव हो जाता है। इससे बैक्टीरिया का प्रसार बहुत ज्यादा बढ जाता है। जिस वजह से दूषिज खानपान की वजह से डायरिया के मामले सामने आते है। इसके अलावा फूड पाइजनिंग, इंफेक्शन या दवाईयों के साइड इफेक्ट की वजह से भी डायरिया हो सकता है।
डायरिया के लक्षण (Symptoms of Diarrhea)
- दिन में कई बार पानी जैसा या बहुत ही पतला मल त्याग होना।
- पेट में अचानक से दर्द होना या ऐंठन महसूस होना।
- उल्टी आना या मतली महसूस होना।
- शरीर का तापमान बढ़ना और बुखार आना।
- तेजी से वजन घट जाना, खासकर बच्चों में।
- शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस होना और थकावट रहना।
डायरिया से बचाव
- साफ सफाई का विशेष ख्याल रखे।
- साफ और उबला हुआ पानी ही पिएं।
- ताजा और गर्म खाना ही खाएं।
- ठंडा खाना या बासी खाना ना खाएं।
- तेल और मसाले से बनी चीजे खाने से बचें।
- हमेशा ताजी और सुपाच्य भोजन ही ग्रहण करें
- खाना खाने से पहले अपने हाथ की साबुन से साफ सफाई जरूर कर लें।
डायरिया होने पर ये चीजें खाएं?
डायरिया की समस्या को जल्दी ठीक करने के लिए केला, उबले आलू, राइस, सेब और ब्रेड का सेवन करना चाहिए। यह चीजें काफी लाइट होती हैं जिससे आपके डाइजेस्टिव सिस्टम पर ज्यादा असर नहीं पड़ता है। इसके अलावा यह आपके स्टूल को थिक करने का काम करते हैं। नारियल पानी पीने से शरीर में खोए हुए इलेक्टोलाइट्स मैंटेन होते हैं। मौसमी सब्जियां जैसे लौकी या फिर परवल खाने से शरीर को कई पोषक तत्व मिलते हैं।
ये चीजें न खाएं
डायरिया होने पर ऐसी चीजें न खाएं जो आपके डायजेस्टिव सिस्टम पर बुरा असर डाले। दस्त होने पर डेयरी प्रोडक्ट्स नहीं खाने चाहिए। ये प्रोडक्ट्स पाचन को और भी खराब कर सकते हैं। इसलिए दूध, चीज़ या आइक्रीम खाने से बचें। इसके अलावा मसालेदार और फ्राइड फूड्स और हाई फैट मील खाने से बचें। इसम समय कॉफी और चाय पीने से भी बचे क्योंकि इस वजह से आप डिहाइड्रेशन हो सकता है। इस दौरान कोल्डड्रिंक पीने से भी बचना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications