Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Hypotension से गई शेफाली जरीवाला की जान? साइलेंट किलर से कम नहीं है Low BP, इन लक्षणों से पहचानें
Did Low BP Cause Shefali Jariwala's Death : 42 साल की उम्र में अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का असमय निधन हर किसी को हैरान कर गया। 'कांटा लगा' गाने से मशहूर हुई शेफाली, 27 जून 2025 को अचानक बेहोश हो गईं और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। शुरूआती जांच में सामने आया कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ, लेकिन अब डॉक्टरों को शक है कि उनकी मौत की असली वजह लो ब्लड प्रेशर (Hypotension) हो सकती है।
शेफाली के मामले ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है, क्या लो बीपी जैसी दिखने में मामूली समस्या जानलेवा बन सकती है? इसका जवाब है: हां। चलिए, समझते हैं कि लो ब्लड प्रेशर क्या होता है, इसके लक्षण, कारण और इससे कैसे बचा जा सकता है।

शेफाली की मौत में क्या था बीपी का रोल?
पुलिस को दिए गए बयान में शेफाली के पति पराग त्यागी ने बताया कि 27 जून को उनके घर में सत्यनारायण की पूजा थी और शेफाली ने व्रत रखा था। दोपहर में उन्होंने एंटी-एजिंग इंजेक्शन लिया और रात को भूखे पेट फ्रिज में रखा एक दिन पुराना खाना खाया। इसके कुछ समय बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गईं। डॉक्टरों का संदेह है कि भूखे पेट दवा लेना, व्रत में रहना और पुराना खाना मिलकर ब्लड प्रेशर में तेजी से गिरावट का कारण बना, जिससे कार्डियक अरेस्ट हुआ।
क्या होता है लो ब्लड प्रेशर?
जब किसी व्यक्ति का ब्लड प्रेशर सामान्य स्तर (120/80 mmHg) से नीचे गिरकर 90/60 mmHg या उससे कम हो जाए, तो उसे लो बीपी माना जाता है। मेडिकल टर्म में इस कंडीशन को Hypotension कहा जाता है। ये स्थिति कई बार शरीर के अंगों तक सही मात्रा में खून और ऑक्सीजन न पहुंचने का संकेत होती है, जिससे बेहोशी, चक्कर और कभी-कभी हृदय गति रुकना (cardiac arrest) भी हो सकता है।
लो ब्लड प्रेशर के लक्षण
- चक्कर आना या सिर घूमना
- कमजोरी और थकावट
- धुंधली दृष्टि
- बेहोशी या गिर पड़ना
- सांस लेने में कठिनाई
- धड़कन धीमी या तेज होना
- भ्रम या चिड़चिड़ापन
इन लक्षणों को नजरअंदाज करना जानलेवा साबित हो सकता है, खासकर जब यह अचानक हो।
कारण क्या हो सकते हैं?
- भूखे पेट रहना या व्रत में शरीर को ज़रूरी पोषण न मिलना
- अचानक खड़े होने पर ब्लड प्रेशर गिरना (ऑर्थोस्टैटिक हाइपोटेंशन)
- दवाओं का साइड इफेक्ट, खासकर डाइट या स्किन ट्रीटमेंट वाली दवाएं
- अधिक पसीना आना या शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन)
- एनीमिया, हार्ट डिजीज, एंडोक्राइन गड़बड़ी
शेफाली के घर से मिली जानकारी के मुताबिक, वो ग्लूटाथियोन और अन्य स्किन ग्लो टैबलेट्स ले रही थीं। हो सकता है कि ये दवाएं, खासतौर पर व्रत के दौरान और बिना डॉक्टर की निगरानी में, उनके बीपी पर असर डाल गई हों।
लो बीपी से कैसे बचें?
भोजन न छोड़ें: व्रत रखें तो भी दिन में फल, दूध या पानी लेते रहें।
हाइड्रेटेड रहें: रोज़ाना पर्याप्त पानी पिएं, विशेषकर गर्मी में।
धीरे-धीरे उठें: सोने या बैठने के बाद अचानक खड़े न हों।
नमक की सही मात्रा लें - बहुत कम सोडियम भी बीपी गिरा सकता है।
दवाएं डॉक्टर की सलाह से ही लें - स्किन या डाइट संबंधी भी।
ब्लड प्रेशर की नियमित जांच कराते रहें, खासकर यदि पहले से लो बीपी की समस्या हो।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
