Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
IRCTC vs RailOne: टिकट बुक करने के लिए कौन सा ऐप है सुपरफास्ट? पीक ऑवर्स में भरोसेमंद कौन?
IRCTC Vs RailOne App in Hindi: भारतीय रेलवे से सफर करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग और ट्रेन से जुड़ी अन्य सेवाओं का मतलब हमेशा से आईआरसीटीसी (IRCTC) ऐप रहा है। लेकिन क्या आपको भारतीय रेलवे के नए RailOne ऐप के बारे में पता है? यह ऐप इन दिनों यात्रियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और इसे रेलवे के 'सुपर ऐप' के नाम से भी जाना जाता है। कई लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब दोनों ही ऐप्स भारतीय रेलवे की सेवाओं के लिए हैं, तो आखिर RailOne और IRCTC में अंतर क्या है? कौन सा ऐप ज्यादा फास्ट है और टिकट बुकिंग के लिए कौन सा ज्यादा उपयोगी है? आप भी अक्सर ट्रेन से यात्रा करते हैं, तो इन दोनों ऐप्स के बीच का यह महत्वपूर्ण अंतर जरूर जान लें, ताकि अगली बार आपकी यात्रा और भी आसान हो सके।

सभी सर्विसेस के लिए वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म है RailOne ऐप
सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि RailOne ऐप आखिर है क्या। दरअसल, RailOne भारतीय रेलवे का एक 'ऑल-इन-वन' सुपर ऐप है। इसे CRIS (रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र) द्वारा विकसित किया गया है। इस ऐप को बनाने का मुख्य मकसद भारतीय रेलवे की तमाम अलग-अलग सुविधाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर समेटना है। इस सिंगल ऐप के जरिए आप रिजर्व्ड और अनरिजर्व्ड टिकट बुक कर सकते हैं। लाइव ट्रेन को ट्रैक कर सकते हैं। अपना पीएनआर (PNR) स्टेटस और कोच पोजीशन देख सकते हैं। साथ ही यात्रा के दौरान खाना ऑर्डर कर सकते हैं और रेलवे से जुड़ी कोई भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
IRCTC Vs RailOne: क्या है दोनों ऐप्स में मुख्य अंतर?
हालांकि दोनों ऐप्स रेलवे के ही हैं, लेकिन इनके काम करने के दायरे में एक बड़ा फर्क है जिनके बारे में नीचे बताया गया है।
IRCTC ऐप का दायरा
आईआरसीटीसी अभी भी आरक्षित (Reserved) टिकट बुकिंग के लिए देश का सबसे बड़ा और भरोसेमंद ऐप है। तत्काल टिकट बुक करना हो या स्लीपर/एसी क्लास की सामान्य बुकिंग, ज्यादातर लोग आज भी IRCTC पर ही भरोसा करते हैं। इसका मुख्य फोकस केवल रिजर्व्ड टिकटों पर रहता है।
RailOne का दायरा
RailOne का फोकस सिर्फ रिजर्व्ड टिकटों तक सीमित नहीं है। इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके जरिए आप अनरिजर्व्ड टिकट (General Coach Ticket), प्लेटफॉर्म टिकट और लोकल व पैसेंजर ट्रेनों के टिकट भी खरीद सकते हैं। पहले इन जनरल टिकटों के लिए यात्रियों को 'UTS ऐप' का इस्तेमाल करना पड़ता था, लेकिन अब रेलवे धीरे-धीरे यूटीएस (UTS) की सभी सर्विसेज को RailOne ऐप में ही शिफ्ट कर रहा है।
RailOne ऐप के बड़े फायदे: क्यों यह IRCTC से अलग है?
यात्रियों के अनुभव के आधार पर RailOne ऐप में कुछ ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो इसे IRCTC से थोड़ा एडवांस बनाते हैं आइए उनके बारे में भी जान लेते हैं।
सुपरफास्ट स्पीड
कई यूजर्स का मानना है कि सामान्य बुकिंग और जनरल टिकट लेते समय RailOne ऐप IRCTC की तुलना में काफी तेज काम करता है।
स्टेशन की लंबी लाइनों से मुक्ति
इस ऐप के जरिए आप स्टेशन के पास जाकर सीधे जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुक कर सकते हैं। यह उन दैनिक यात्रियों के लिए वरदान साबित हो रहा है जिन्हें रोज लोकल ट्रेन से आना-जाना पड़ता है।
स्मार्ट पैसेंजर प्रोफाइल
RailOne ऐप में आप अपनी और अपने परिवार की पूरी प्रोफाइल पहले से सेव करके रख सकते हैं। इससे टिकट बुकिंग के समय बार-बार पैसेंजर डिटेल्स डालने की जरूरत नहीं पड़ती।
पोल में दिए गए प्रश्न का सही उत्तर है ऑप्शन B
सिंगल साइन-ऑन
इसमें एक बेहतरीन लॉगिन सिस्टम मिलता है, जिससे आप अपने पुराने IRCTC या UTS अकाउंट के जरिए भी सीधे लॉगिन कर सकते हैं।
काम की सलाह: अगर आप केवल कन्फर्म रिजर्व्ड टिकट या तत्काल टिकट बुक करना चाहते हैं, तो आज भी IRCTC अपनी स्टेबिलिटी के कारण ज्यादा भरोसेमंद विकल्प है। लेकिन, यदि आप एक ऐसा ऑल-इन-वन ऐप चाहते हैं जहां जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट, ट्रेन ट्रैकिंग और रिजर्व्ड टिकट सबकुछ एक ही जगह मिल जाए, तो RailOne ऐप आपके लिए एक शानदार और बेहद उपयोगी विकल्प है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।
हाँ, RailOne ऐप की सबसे बड़ी खासियत यही है कि इसके जरिए आप बिना लाइन में लगे अनरिजर्व्ड (जनरल) टिकट, मंथली पास (Season Ticket) और प्लेटफॉर्म टिकट भी बुक कर सकते हैं।
हाँ, बिल्कुल! RailOne में सिंगल साइन-ऑन (SSO) सिस्टम दिया गया है। आप अपने मौजूदा IRCTC RailConnect या UTS क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके इसमें आसानी से लॉगिन कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
