Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
मलेरिया, फ्लू और डेंगू में क्या अंतर हैं? जानें इनके लक्षण और बचाव के उपाय
Difference Between Malaria Flu And Dengue: मौसम बदलने के साथ ही कई तरह की बीमारियां भी फैलने लगती हैं। बरसात के बाद जब सर्दी दस्तक देती है तो डेंगू, मलेरिया और फ्लू जैसी बीमारियां तेजी से अपने पैर पसारती हैं। लेकिन कई बार लोग बीमारी को लेकर लापरवाह हो जाते हैं और समझ नहीं पाते कि उन्हें क्या हुआ है जिससे कई बार अनहोनी हो जाती है। इस मौसम में सबसे ज्यादा डेंगू, मलेरिया और फ्लू जैसी बीमारी फैलती है। अक्सर लोग इनके लक्षणों को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं और समय पर सही इलाज नहीं कर पाते।
ये तीनों ही वायरल या बैक्टीरियल और मच्छर के काटने के कारणों से होने वाली बीमारियां हैं, लेकिन इनके लक्षण, कारण और इलाज में बड़ा अंतर होता है। सही जानकारी न होने पर लोग इलाज में देरी कर देते हैं, जिससे स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। आइए जानते हैं मलेरिया, फ्लू और डेंगू में क्या अंतर है, इनके लक्षण कैसे पहचानें और किस तरह बचाव किया जा सकता है।
1. मलेरिया
मलेरिया प्लाज्मोडियम नामक परजीवी के कारण होता है, जो संक्रमित मच्छर (एनोफिलीज मच्छर) के काटने से फैलता है। सबसे ज्यादा मलेरिया बारिश के दिनों में फैलता है और इन दिनों हर तरफ आफत की बारिश हो रही है तो इस बीमारी के होने के ज्यादा चांस होते हैं। इस बीमारी के लक्षण भी जानना जरूरी है।

मलेरिया के लक्षण
तेज बुखार और ठंड लगना
सिरदर्द और शरीर में दर्द
उल्टी और पेट में दर्द
कमजोरी और थकान
मलेरिया से बचाव के उपाय
मच्छरदानी और कीट Repellent का प्रयोग
खुले पानी के स्थायी जमा होने से बचाव
समय पर डॉक्टर से इलाज और दवा लेना
2. फ्लू (इन्फ्लूएंजा)
फ्लू वायरस के कारण होता है और यह हवा में वायरस के संपर्क से फैलता है। फ्लू का एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलने का चांस ज्यादा होता है। ऐसे में अगर किसी को फ्लू हो जाए तो उसे अपना और अपने साथ और लोगों का भी ध्यान रखना अनिवार्य हो जाता है।
फ्लू के लक्षण
बुखार और कंपकंपी
नाक बहना, खांसी और गले में खराश
शरीर में दर्द और कमजोरी
कभी-कभी उल्टी और दस्त
फ्लू से कैसे करें बचाव
भीड़भाड़ वाले स्थान पर मास्क पहनना
हाथों की सफाई और सैनिटाइजर का प्रयोग
खानपान का ध्यान रखें और बाहर का खाना बिल्कुल न खाएं
फ्लू वैक्सीन लेना भी अनिवार्य है।
3. डेंगू
डेंगू एडीज मच्छर के काटने से होता है। वैसे तो मलेरिया और फ्लू भी खतरनाक हैं लेकिन डेंगू सबसे ज्यादा खतरनाक और जानलेवा है। अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए तो जान भी जा सकती है। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते डेंगू का इलाज हो।
डेंगू के लक्षण
तेज बुखार और सिरदर्द
शरीर में जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द
त्वचा पर लाल धब्बे
कभी-कभी रक्तस्त्राव
डेंगू से बचाव के उपाय
आसपास पानी जमा न होने दें
मच्छरदानी का इस्तेमाल करें
घर का बना खाना खाएं और पानी को भी उबालकर पिएं
बारिश के मौसम में तला-भूना खाना न खाएं
बुखार और गंभीर लक्षण पर तुरंत अस्पताल जाना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
