Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
दिलजीत ने पी लंदन की सबसे महंगी कॉफी, पर आपके पेट के लिए कितनी है हेल्दी?
Is Coffee Good for the Gut : हाल ही में जब पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने लंदन की सबसे महंगी कॉफी चखी, तो उन्होंने उसे 'फीकी' कह दिया! अब ये तो हुई टेस्ट की बात, लेकिन चलिए थोड़ी बात करते हैं कॉफी और हमारे पेट यानी गट हेल्थ की।
हमारे पेट में करोड़ों अच्छे-बुरे बैक्टीरिया रहते हैं, जिन्हें वैज्ञानिक भाषा में गट माइक्रोबायोम कहा जाता है। ये बैक्टीरिया सिर्फ खाना पचाने में ही नहीं, बल्कि इम्यूनिटी मजबूत करने, मूड अच्छा रखने और शरीर को हेल्दी बनाए रखने में भी मदद करते हैं।
अब तक हम कॉफी को सिर्फ एनर्जी बूस्ट या नींद भगाने का जरिया मानते आए हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आपकी आंतों की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकती है?

यहां जाने कैसे कॉफी आपको पहुंचाती हैं फायदा
पॉलीफेनॉल्स से भरपूर
कॉफी में पाए जाने वाले पॉलीफेनॉल्स नामक प्लांट कंपाउंड्स हमारे गट में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया, खासकर Bifidobacteria को बढ़ावा देते हैं, जो पाचन में मददगार होते हैं। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की स्टडी के अनुसार, चाय में भी पॉलीफेनल्स आंतों के स्वस्थ बैक्टीरिया की वृद्धि और पाचन तंत्र सुधारने में सहायक होते हैं, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होकर शरीर को बीमारियों से बचाते हैं।
डाइजेशन में मददगार
कॉफी गट की मोटिलिटी यानी पेट और आंतों की मूवमेंट को बेहतर बनाती है। इसका मतलब ये हुआ कि अगर आपको कब्ज जैसी दिक्कत रहती है, तो एक कप कॉफी राहत दे सकती है।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
कॉफी में ऐसे कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर में सूजन कम करने और पाचन तंत्र को साफ-सुथरा बनाए रखने में मदद करते हैं।
हार्ट फेल्योर और कैंसर को भी टालें
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन और इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर (IARC) की रिपोर्ट के अनुसार, रोजाना सुबह एक कप कॉफी पीने से हार्ट फेल्योर का खतरा कम होता है। साथ ही यह कुछ प्रकार के कैंसर से भी बचाव में मददगार हो सकती है। कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और कोशिकाओं की रक्षा करते हैं।
कितनी कॉफी पीना सुरक्षित है?
रोजाना 2-3 कप कॉफी पीना सेफ और फायदेमंद माना जाता है। इससे ज्यादा कॉफी पीने से नुकसान हो सकते हैं जैसे नींद में खलल, डिहाइड्रेशन, पेट की परेशानी, हार्टबीट का तेज होना और ब्लड प्रेशर बढ़ना। इसके अलावा शाम और देर रात कॉफी पीने से बचें।
इस तरफ भी ध्यान दें
ICMR की सलाह है कि भोजन के ठीक पहले या तुरंत बाद चाय या कॉफी पीना नुकसानदायक हो सकता है। हर किसी का शरीर अलग प्रतिक्रिया करता है, किसी को कॉफी से ताजगी मिलती है, तो किसी को पेट फूलना, गैस या एसिडिटी की परेशानी हो सकती है। खासकर खाली पेट कॉफी पीना नुकसानदेह हो सकता है। दिन में 4-5 कप से ज्यादा कॉफी पीना नींद, स्ट्रेस और हार्टबर्न बढ़ा सकता है, इसलिए स्मार्ट सिपिंग करें।
कॉफी सिर्फ स्वाद और नींद भगाने के लिए नहीं है, अगर सही तरीके से पी जाए तो ये आपके पेट की सेहत को भी दुरुस्त रख सकती है। तो अगली बार जब आप कॉफी का कप उठाएं, तो सिर्फ स्वाद नहीं, gut health को भी ध्यान में रखें!
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
