Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
लिवर कैंसर के बाद Dipika Kakar की फिर बिगड़ी तबीयत, पेट में मिला 13 MM का सिस्ट, जानें क्या है यह बीमारी?
Dipika Kakar Health Update: 'ससुराल सिमर का' फेम और 'बिग बॉस 12' (Bigg Boss 12) की विजेता दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar ) एक बार फिर स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का सामना कर रही हैं। दरअसल, साल 2025 में दीपिका को स्टेज 2 लिवर कैंसर का पता चला, जिसके बाद एक बड़ी सर्जरी हुई और उसमें एक्ट्रेस के लिवर का 22% हिस्सा निकाल दिया गया था।
अभी दीपिका इस बीमारी से पूरी तरह रिकवर भी नहीं हुई हैं कि उनके पेट में 13 MM का एक नया सिस्ट पाया गया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर सिस्ट को लेकर सर्च शुरू हो गया है। आइए जान लेते हैं कि क्या होता है सिस्ट, इसके लक्षण क्या हैं?

दीपिका के पति ने बताया उनका हाल
दीपिका के पति शोएब इब्राहिम ने अपने हालिया व्लॉग में बताया कि दीपिका को पिछले कुछ दिनों से पेट में हल्का दर्द था, जो अचानक तेज हो गया। अस्पताल ले जाने पर सीटी स्कैन के जरिए इस सिस्ट का पता चला। हालांकि राहत की बात यह है कि यह अभी शुरुआती स्टेज में है, लेकिन कैंसर के इतिहास को देखते हुए डॉक्टर इसे लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहते। इस खबर के बाद से ही फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।
क्या होता है पेट का सिस्ट (Cyst)?
सिस्ट शरीर के अंदर तरल पदार्थ, हवा या अन्य सामग्री से भरी एक बंद थैली जैसी संरचना होती है। यह शरीर के किसी भी हिस्से में विकसित हो सकती है। दीपिका के मामले में यह सिस्ट पेट (Stomach/Liver area) में पाया गया है। हालांकि हर सिस्ट कैंसर वाला (Cancerous) नहीं होता, लेकिन पुरानी गंभीर बीमारी के बाद इसकी निगरानी और समय पर इलाज बेहद जरूरी हो जाता है।
पेट में सिस्ट होने के मुख्य कारण
चिकित्सकों के अनुसार, पेट में सिस्ट बनने के कई कारण हो सकते हैं जो नीचे बताए गए हैं-
संक्रमण (Infection): शरीर के किसी हिस्से में पुराना संक्रमण सिस्ट का रूप ले सकता है।
कोशिकाओं की असामान्य वृद्धि: कैंसर जैसी स्थितियों के बाद कोशिकाओं के दोबारा सक्रिय होने या असामान्य रूप से बढ़ने से।
अनुवांशिक कारण: कुछ मामलों में यह जेनेटिक भी हो सकता है।
टिश्यू डैमेज: पिछली सर्जरी या अंग की क्षति के कारण भी तरल पदार्थ जमा होकर सिस्ट बना सकते हैं।
सिस्ट के लक्षण
दीपिका ने अपने व्लॉग में साझा किया कि उन्हें पेट दर्द के साथ-साथ बाएं कंधे में भी दर्द महसूस हो रहा था। सिस्ट के अन्य सामान्य लक्षण ये हैं जो आप भी जान लें-
पेट में लगातार हल्का या तेज दर्द।
प्रभावित हिस्से में भारीपन या सूजन का अहसास।
जी मिचलाना या पाचन में दिक्कत होना।
सीटी स्कैन या अल्ट्रासाउंड में गांठ का दिखना।
13 MM का सिस्ट कितना गंभीर है?
दीपिका के पति शोएब ने बताया कि डॉक्टरों ने सिस्ट को 'बर्न' (Burn/Ablation) करने की प्रक्रिया का फैसला लिया है।
सर्जरी की जरूरत: चूंकि दीपिका का पिछला ट्यूमर काफी आक्रामक (Aggressive) था, इसलिए डॉक्टर इसे बढ़ने का मौका नहीं देना चाहते।
इलाज में बदलाव: इस नई स्थिति के बाद दीपिका की 'ओरल कीमोथेरेपी' को रोककर 'इम्युनोथेरेपी' (Immunotherapy) शुरू की जा सकती है।
अस्पताल में भर्ती: इस छोटी सर्जरी या प्रक्रिया के लिए उन्हें 3-4 दिनों तक अस्पताल में रहना पड़ सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
