Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ट्यूमर नहीं लिवर कैंसर स्टेज 2 से जूझ रही हैं टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़, गंभीर होते हैं इसके लक्षण
Dipika Kakar Diagnosed with Stage 2 Liver Cancer : लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री और ससुराल सिमर का फेम दीपिका कक्कड़ को स्टेज 2 लिवर कैंसर होने की बात सामने आई है। हाल ही में उनके पति शोएब इब्राहिम ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की थी कि दीपिका के लिवर में टेनिस बॉल के आकार का ट्यूमर पाया गया है।
पहले इसे लिवर ट्यूमर समझा जा रहा था, लेकिन बायोप्सी और अन्य मेडिकल टेस्ट के बाद अब यह कंफर्म हो चुका है कि वह लिवर कैंसर के स्टेज 2 से जूझ रही हैं। खुद एक्ट्रेस ने भी सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी फैंस के साथ शेयर की है।
यह खबर सामने आते ही दीपिका के फैन्स और टीवी इंडस्ट्री में चिंता की लहर दौड़ गई है। लोग सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि लिवर कैंसर क्या होता है, इसके शुरुआती लक्षण कौन से हैं, और स्टेज 2 में इसके क्या-क्या इलाज संभव हैं।

लिवर कैंसर क्या होता है?
लिवर कैंसर, यानी यकृत का कैंसर, उस स्थिति को कहते हैं जब लिवर की कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं और ट्यूमर बना लेती हैं। यह कैंसर लिवर से शुरू होता है और धीरे-धीरे शरीर के अन्य भागों तक फैल सकता है।
स्टेज 2 लिवर कैंसर कैसा होता है?
स्टेज 2 में ट्यूमर का आकार 2 सेमी से अधिक और 5 सेमी से कम होता है। इस स्टेज में कैंसर रक्त वाहिकाओं तक पहुंच सकता है, लेकिन लिम्फ नोड्स या शरीर के अन्य अंगों में नहीं फैला होता। अगर समय रहते इसका इलाज किया जाए, तो मरीज के ठीक होने की संभावना बनी रहती है।
इलाज के विकल्प
लिवर कैंसर के इलाज में रोगी की स्थिति, ट्यूमर का आकार और कैंसर के फैलाव को ध्यान में रखकर उपचार तय किया जाता है। स्टेज 2 लिवर कैंसर के लिए मुख्य उपचार विकल्प इस प्रकार हैं:
सर्जरी - ट्यूमर को लिवर से हटाने के लिए।
लिवर ट्रांसप्लांट - जब ट्यूमर को हटाना संभव न हो।
TACE (ट्रांसएर्टेरियल कीमोएम्बोलिजम) - जिसमें ट्यूमर में सीधे कीमोथेरेपी दी जाती है।
RFA (रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन) / MWA (माइक्रोवेव एब्लेशन) - जिसमें गर्मी या माइक्रोवेव से ट्यूमर को नष्ट किया जाता है।
कीमोथेरेपी और रेडिएशन थेरेपी - कैंसर कोशिकाओं को मारने और उनके बढ़ाव को रोकने के लिए।
लक्ष्यित थेरेपी और इम्यूनोथेरेपी - आधुनिक दवाओं और शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली से कैंसर पर काबू पाने की कोशिश।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
