Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Disease X: दुनिया में तबाही मचा देगी ये नई महामारी! कोरोना से 7 गुना ज्यादा खतरनाक, WHO ने किया अलर्ट
Disease X : दुनियाभर में फिर से एक खतरनाक बीमारी का खतरा मंडरा रहा है जिसे लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अलर्ट जारी किया है। इस नई बीमारी को डिसीज एक्स (X) नाम दिया गया है। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह महामारी कोविड-19 से 7 गुना ज्यादा खतरनाक साबित हो सकती है और जल्द ही फैल सकती है।
बताया जा रहा है ये बीमारी पांच करोड़ लोगों की जान ले सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, ये बीमारी कभी भी दस्तक दे सकती है। यह वायरस खुद को काफी तेजी से म्यूटेट कर रहा है, जिसकी वजह एक नए स्ट्रेन आने की आशंका जताई जा रही है।

वैज्ञानिकों ने इस पर किताब लिखकर चेताया
यूके वैक्सीन टास्क फोर्स की पूर्व चेयरमेन, केट बिंघम और पूर्व पत्रकार व राजनीतिक सलाहकार टिम हेम्स ने मिलकर "दी नेक्स्ट किलर: हाऊ टू स्टॉप दी नेक्स्ट पैंडेमिक बिफोर इट स्टार्ट्स" नाम की एक किताब लिखी है। इसी किताब में डिज़ीज़-एक्स का जिक्र है।
किताब के अनुसार, धरती पर करोड़ों वायरस घूम रहे हैं, जिनके बारे में अभी कुछ पता नहीं है। किताब के लेखकों ने दावा करते हुए कहा है कि जैसे एक दशक पहले स्पैनिश फ्लू ने कई लोगों की जान ली थी, उसी तरह अगली महामारी 5 करोड़ लोगों की मौत का कारण बन सकती है। बताया जा रहा है कि disease x कोरोना से भी खतरनाक साबित होगी। एक्सपर्ट्स ने कहा कि अभी तक इस महामारी की कोई जानकारी नहीं है इसलिए फिलहाल इसे disease x का नाम दिया गया है।
शुरु हो गया इसके इलाज की तलाश
ब्रिटेन के साइंटिस्ट्स ने डिसीज X के आने से पहले ही इसके लिए वैक्सीन बनाना शुरू कर दिया है। इसके लिए वैज्ञानिकों ने वायरस के 25 परिवारों की पहचान की है, जिनमें से प्रत्येक में सैकड़ों या हजारों अलग-अलग वायरस हैं, जिनमें से कोई भी महामारी पैदा करने के लिए जिम्मेदार हो सकता है।
वायरस जानवरों से मनुष्यों में आ सकते हैं और तेजी से म्यूटेट हो सकते हैं, जैसा कि इबोला, एचआईवी/एड्स और कोविड-19 के मामलों में देखा गया है। ये वो वायरस है जो जानवरों से इंसानों में फैल सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि क्लाइमेट चेंज की वजह से कई जानवर और जीव-जंतु रिहायशी इलाकों में रहने के लिए आ रहे हैं। इंसानों ने डेवलपमेंट के नाम पर जंगलों को काटकर यहां घर और इंडस्ट्रीज बना लीं। इस कारण हमारा जानवरों, मच्छरों, बैक्टीरिया, फंगस से संपर्क बढ़ गया है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
