Latest Updates
-
World Sleep Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड स्लीप डे? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और इस साल थीम -
Alvida Jumma 2026: औरतें अलविदा जुमा की नमाज कैसे पढ़ें? जानें सही तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma 2026: अलविदा जुमा की नमाज में कितनी रकात होती है? जानिए नमाज पढ़ने का तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma Mubarak 2026: फलक से रहमत बरसेगी...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अलविदा जुमे की मुबारकबाद -
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS
रहस्यमयी बीमारी से कांगो में गई 143 जानें, क्या है ‘Disease X’ जिसे लेकर WHO ने किया अलर्ट!
Disease X : डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत में नवंबर में डिजीज एक्स से 143 लोगों की मौत हो चुकी है। यह रहस्यमय बीमारी फ्लू जैसे लक्षण उत्पन्न करती है, जिनमें तेज बुखार और गंभीर सिरदर्द शामिल हैं। संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है, और इलाज के अभाव में अधिकांश मरीज अपने घरों में दम तोड़ रहे हैं। इस बीमारी का प्रभाव महिलाओं और बच्चों पर सबसे अधिक देखा गया है। चिकित्सा टीमों द्वारा नमूने इकट्ठा कर जांच की जा रही है, लेकिन बीमारी की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है।
WHO ने बताया कि उन्हें इस बीमारी की सूचना पिछले सप्ताह मिली थी। संगठन कांगो के सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ मिलकर जांच कर रहा है। स्थिति बेहद गंभीर है, क्योंकि प्रभावित क्षेत्रों में दवाइयों और उपचार की भारी कमी है, जिससे हालात और भयावह हो रहे हैं।

डिजीज एक्स क्या है? (What is Disease X)
डिजीज एक्स डब्ल्यूएचओ द्वारा उपयोग किया गया एक प्लेसहोल्डर शब्द है, जो एक ऐसी संभावित बीमारी को दर्शाता है जो इंसानों में संक्रमण फैला सकती है, लेकिन वर्तमान में मेडिकल साइंस के लिए अज्ञात है। यह उन बीमारियों के लिए जिनकी पहचान अभी तक नहीं हुई है, लेकिन वे महामारी का रूप ले सकती हैं। इसे पहली बार 2018 में WHO ने ग्लोबल हेल्थ प्लानिंग के तहत जिक्र किया गया था। अगले वर्ष में 2019 में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप दुनियाभर में देखा गया। डिजीज एक्स विज्ञान और स्वास्थ्य सुरक्षा में सतर्कता का प्रतीक है।
मरीजों में दिख रहे गंभीर लक्षण
डिजीज एक्स से प्रभावित मरीजों में बुखार, सिरदर्द, खांसी, सांस लेने में दिक्कत और एनीमिया जैसे गंभीर फ्लू जैसे लक्षण देखे जा रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह सांस से जुड़ी बीमारियों से संबंधित हो सकती है। इसके साथ ही मलेरिया और खसरा जैसी अन्य बीमारियों की भी जांच की जा रही है। मरीजों में लक्षणों की तीव्रता इसे और अधिक चिंताजनक बना रही है।
WHO ने 7 महीने पहले दी थी चेतावनी
मई में जिनेवा में हुई वर्ल्ड हेल्थ असेंबली में डॉ. टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने चेतावनी दी थी कि एक नई महामारी किसी भी समय आ सकती है, जो गंभीर बीमारी और बड़ी संख्या में मौतों का कारण बन सकती है। उन्होंने सभी से सामूहिक रुप से तैयार रहने के लिए कहा था।
कैसे फैल रही है ये बीमारी
यह बीमारी फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच सामने आई। विशेषज्ञों को शक है कि यह हवा से फैलती है, जिससे नए रोगजनकों के फैलाव की आशंका बढ़ गई है। WHO ने क्वांगो में दवाएं, डायग्नोस्टिक किट और विशेषज्ञ भेजे हैं ताकि बीमारी के प्रसार को रोका जा सके।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











