Latest Updates
-
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ
बुखार बिगड़ने से गई इस मशहूर एक्ट्रेस की बेटी की जान, फीवर आने पर न करें ये गलती
हाल ही में टी सीरीज कंपनी के मालिक अभिनेता कृष्ण कुमार की बेटी का निधन हुआ था। इस दुखद घटना के बाद हाल ही में अब मशहूर टीवी एक्ट्रेस दिव्या सेठ की जवान बेटी का भी 20 की उम्र में निधन हो गया। बताया जाता है कि बुखार बिगड़ने से उसे दौरे पड़ने लगे थे। यही उसकी मौत का कारण बने।
ऐसे में आइए जानते हैं कि बुखार बिगड़ने के कारण क्या हैं। वैसे आपको बता दें कि बुखार कोई बीमारी नहीं है। ठीक तरह से देखभाल न करने की वजह से बुखार गंभीर रूप ले सकता है। जिसकी वजह से मौत हो सकती हैं। आइए जानते हैं आखिर बुखार कैसे बिगड़ जाता है?

बुखार में बिना डॉक्टर की सलाह के दवाई खाना
कई बार हम बिना डॉक्टर की सलाह लिए बुखार की एंटीबॉयोटिक दवा खा लेते हैं लेकिन ये आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। बुखार आने की कई वजह हो सकती हैं, ज्यादात्तर यह बुखार वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन की वजह से आता है। कई बार हमें नहीं पता होता है कि बुखार होने का असल वजह क्या है? ऐसे में बुखार की आम दवा खाने से आपका बुखार बिगड़ सकता है।
बार-बार टालने पर
कई बार हम बुखार आने के बाद भी हम इसके लक्षणों को इग्नोर कर देते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए वरना आगे चलकर ये खतरनाक हो सकता है। ऐसे में सही समय पर इलाज करवा लें।

दवा का साइड इफेक्ट होना
कई बार दवा का साइड इफेक्ट होने के वजह से भी बुखार बिगड़ जाता है। ऐसे हालात में एक बार डॉक्टर से मिलकर चेकअप जरूर करा लें।
बुखार बिगड़ने के लक्षण
- उल्टी और दस्त होना
- बार-बार दौरे पड़ना
- कमजोरी महसूस होना
- पेट और सिर में भारी दर्द होना
- तेज बुखार आना
- लगातार पसीना आना
- चेहरे का लाल होना
- ठंड और कंपकपी महसूस होना
कैसे करें बचाव?
- समय रहते इलाज करवाना
- अगर बुखार आने पर दौरे पड़े तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
- सही समय पर दवाई का सेवन करना
- बाहर का अनहेल्दी फूड न खाना
- आराम न करना
- हल्का भोजन खाना
- बिना चेकअप के दवा न खाना
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
