Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
डेंगू से रिकवर होने के लिए दिव्यांका त्रिपाठी पी रही हैं इस पत्ते का जूस, प्लेटलेट्स बढ़ाने में कितना असरदायक
Divyanka Tripathi Dengue Recovery : टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों डेंगू से पीड़ित हैं। इस बात की जानकारी उनके पति और अभिनेता विवेक दहिया ने हाल ही में अपने यूट्यूब वीडियो के ज़रिए दी। वीडियो में विवेक ने बताया कि जैसे ही फैंस को दिव्यांका के डेंगू की खबर मिली, वे तरह-तरह की घरेलू सलाहें देने लगे। इनमें से एक सलाह पपीते के पत्तों का जूस पीने की थी, जिसे विवेक और दिव्यांका ने गंभीरता से लिया और उसे अपनी डेली हेल्थ रूटीन में शामिल किया।
विवेक ने वीडियो में यह भी बताया कि वह खुद पपीते के पत्तों को मूसल की मदद से कुचलते हैं और उनका रस निकालते हैं। इसमें थोड़ा नींबू का रस मिलाकर दिव्यांका को पीने के लिए देते हैं। यह एक पारंपरिक घरेलू नुस्खा है, जिसे प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने के लिए उपयोग किया जाता है।
डेंगू में प्लेटलेट्स की गिरती संख्या मरीज के लिए गंभीर स्थिति पैदा कर सकती है। ऐसे में पपीते के पत्तों में मौजूद प्राकृतिक एंजाइम्स जैसे पपेन और कारपेन प्लेटलेट्स के निर्माण को बढ़ावा देने में सहायक माने जाते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि दिन में दो बार इसका सेवन किया जाए, तो प्लेटलेट काउंट में सुधार संभव है।
आइए जानते हैं डेंगू में पपीते के पत्तों को रस पीने के फायदे-

पपीते के पत्तों में पपेन और कारपेन जैसे एंजाइम्स होते हैं, जो शरीर में प्लेटलेट्स के उत्पादन को बढ़ावा देते हैं। शोधों में भी यह देखा गया है कि पपीते के पत्तों का रस नियमित रूप से पीने से प्लेटलेट काउंट में सुधार देखा जा सकता है।
2. बुखार और थकावट से राहत
डेंगू में तेज बुखार, बदन दर्द और थकान आम लक्षण हैं। पपीते के पत्तों में एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटीवायरल तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को ऊर्जा देने में सहायक होते हैं और बुखार को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।
3. इम्यूनिटी बूस्ट करता है
डेंगू की वजह से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। पपीते के पत्तों में विटामिन C, विटामिन A और फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।
4. डाइजेशन में सहायक
यह पत्ते पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाते हैं, जिससे शरीर को पोषण ठीक से मिलता है और रिकवरी तेज होती है। हालांकि, इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के बाद ही करें, विशेष रूप से तब जब मरीज अन्य दवाइयों का सेवन कर रहा हो।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











