Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
पटाखों से निकला धुंआ और चिंगारी न छिन लें आंखों की रोशनी, बचाव के लिए इन बातों का रखें ध्यान
दिवाली का त्योहार खुशियों का प्रतीक हैं, लोग खूब पटाखे और आतिशबाजी करके इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं, लेकिन पटाखे जलाते समय थोड़ी सी लापरवाही हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकती है, खासकर आंखों के लिए।
पटाखों से निकलने वाला धुआं और चिंगारियां आंखों में जलन, खुजली, और संक्रमण का कारण बन सकती हैं। इसलिए, इस दिवाली पर पटाखों का सुरक्षित उपयोग करते समय आंखों की सुरक्षा के लिए इन बातों का विशेष ध्यान रखें। आई स्पेशलिस्ट के मुताबिक पटाखों से निकलने वाली तेज रोशनी और धुएं से हमारी आंखों को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। यह धुआं और केमिकल्स आंखों में जलन, लालिमा, सूजन और यहां तक कि दृष्टि की समस्या पैदा कर सकते हैं।
आंखों को पटाखों से निकलने वाले रसायन और प्रदूषण से बचाने के लिए कुछ टिप्स लाएं हैं, जो आपकी आंखों को पटाखों के प्रदूषण और केमिकल्स से बचाने में मदद कर सकते हैं।

सुरक्षात्मक चश्मा पहनें
पटाखे जलाते समय सुरक्षात्मक चश्मा पहनना सबसे महत्वपूर्ण है। यह चश्मा आँखों को धुएं, चिंगारियों और हानिकारक रसायनों से बचाता है, जिससे किसी भी प्रकार की चोट से सुरक्षा मिलती है।
बच्चों को दूर रखें
छोटे बच्चों को पटाखों से दूर रखें और उन्हें खुद से पटाखे ना जलाने दें। अगर वे पटाखों के पास हों तो उनकी निगरानी करें और सुनिश्चित करें कि वे आँखों की सुरक्षा का ध्यान रखें।
संभलकर चलाएं फुलझड़ियां
आमतौर पर दिवाली में फुलझड़ियों का उपयोग ज्यादा नुकसानदायक नहीं माना जाता है, लेकिन सच है कि इन्हें जलाते समय सावधानी बरतना आवश्यक है। फुलझड़ियों की चिंगारियाँ आँखों में जाकर कॉर्निया पर चोट पहुंचा सकती हैं, अगर गलती से फुलझड़ी की चिंगारी आंखों में चली जाती है, तो यह आंखों की रोशनी के लिए खतरा बन सकती हैं।
पटाखे जलाने के बाद तुरंत दूर हटें
पटाखे जलाने के बाद तुरंत दूर हट जाएं। कभी भी पटाखों के ऊपर न झुकें, क्योंकि इससे धुआं या चिंगारी सीधे आँखों में जा सकती है, जो बेहद खतरनाक हो सकता है।
दूर से चलाए पटाखे
पटाखे जलाते हुए कम से कम 4 फीट की दूरी रखें। इससे पटाखों के धुएं या चिंगारी आंखों में जाने का खतरा कम रहता है।
ठंडे पानी से आंखें धोएं
यदि पटाखों के धुएं या चिंगारियों से आँखों में जलन महसूस हो, तो तुरंत ठंडे पानी से आँखें धोएं। इससे आँखों को आराम मिलेगा और धुएं के हानिकारक कण साफ हो जाएंगे।
आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल करें
अगर आँखों में सूखापन या हल्की जलन हो रही हो, तो डॉक्टर द्वारा सुझाए गए आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आँखों को आराम और नमी प्रदान करेंगे।
पहले से सुरक्षा उपकरण तैयार रखें
पटाखे जलाते समय हमेशा एक बाल्टी पानी और प्राथमिक उपचार किट पास में रखें। इससे किसी भी अनहोनी की स्थिति में तुरंत सहायता मिल सकेगी।
डॉक्टर से संपर्क करें
अगर किसी कारणवश आँखों में जलन, दर्द, या कोई चोट महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और उनकी सलाह लें। बिना डॉक्टर की सलाह के कोई दवा न डालें। इन सुरक्षा उपायों को अपनाकर आप न केवल अपनी आँखों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं, बल्कि अपने और परिवार के साथ सुरक्षित और खुशहाल दिवाली का आनंद भी ले सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
