Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
दिवाली की मिठाई और पकवान खाकर पेट हो गया है खराब? रसोई में रखी ये 7 चीज तुरंत देगी आराम
Home Remedies For Stomach Gas Or Bloating: 20 अक्टूबर 2025 को देशभर में दिवाली का पावन त्योहार मनाया जाने वाला है। दिवाली हो और खाने-पीने की बात न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। स्वादिष्ट मिठाइयां और भारी-भरकम पकवान देखकर भला कौन खुद को रोक पाता है? लेकिन इन्हीं स्वादों के बाद जब पेट में दर्द, गैस या अपच की समस्या शुरू हो जाती है, तो सारा मजा किरकिरा हो जाता है। ऐसे समय में आपकी रसोई की 7 छोटी-सी चीजें आपकी बड़ी मदद कर सकती है।
आयुर्वेद में भी कुछ खास घरेलू नुस्खों को पेट का डॉक्टर कहा गया है क्योंकि यह पाचन को सुधारती है, गैस निकालती है और पेट को तुरंत आराम देती है। जानिए पेट खराब होने पर 7 असरदार घरेलू तरीके, जो देंगे तुरंत राहत और रखेंगे आपका पेट बिल्कुल फिट।
1. अजवाइन (Carom Seeds)
अजवाइन न सिर्फ खाने का टेस्ट बढ़ाती है बल्कि पेट की हेल्थ के लिए भी किसी रामबाण इलाज से कम नहीं है। अगर दिवाली की मिठाई और पकवान खाकर पेट में गैस हो गई है तो आप 1 चम्मच अजवाइन को गरम पानी के साथ खाएं या अजवाइन पानी पीएं। इससे पेट की गैस निकलती है और अपच में तुरंत आराम देता है।

2. अदरक (Ginger)
अदरक चाय का टेस्ट बढ़ाता है और खाने के स्वाद को भी डबल कर देता है। साथ ही पेट में गैस होने पर भी ये काफी काम आता है। आप 1-2 स्लाइस अदरक को चाय में डालें या अदरक का रस पानी में मिलाकर पीएं। ये पेट में जलन और मितली को कम करता है, पाचन सुधारता है।
3. सौंफ (Fennel Seeds)
सौंफ भी हर किसी की रसोई में जरूर मिलती है। आपने रेस्टोरेंट में भी देखा होगा कि खाने के टेबल पर सौंफ रखी होती है। वो इसलिए क्योंकि ये पाचन तंत्र के लिए लाभकारी होती है। आप खाने के बाद 1 चम्मच सौंफ चबाएं या सौंफ पानी पीएं। ये गैस और पेट की सूजन को कम करता है, सांसों को भी फ्रेश करता है।
4. हींग (Asafoetida)
हींग भी रसोई का सरताज ही है जो खाने के टेस्ट को बढ़ाता है और उसे सुगंधित करता है। गैस होने पर ½ चुटकी हींग को गर्म पानी में मिलाकर पिएं या भोजन में डालें। इससे पेट दर्द, अपच और गैस से तुरंत राहत मिलती है।
5. पानी और हाइड्रेशन
पर्याप्त पानी पीना पेट के लिए जरूरी है। इससे पेट की गैस भी निकलती है और तला हुआ पकवान जल्द पचता है। साथ ही सही मात्रा में पानी पीने से गैस भी नहीं बनती है।
6. पानी में नींबू और नमक
1 गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू और चुटकी भर काला नमक मिलाकर पिएं। इससे भी पाचन में सुधार आता है और पेट दर्द में राहत मिलता है।
7. हल्दी वाला दूध (Turmeric Milk)
1 गिलास दूध में ½ चम्मच हल्दी डालकर पिएं। ये पेट की गैस को दूर करेगा, दिवाली के प्रदूषण से भी रक्षा करेगा और आपकी स्किन के साथ पेट की दिक्कतों को भी दूर करेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
