Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Diwali cleaning 2024: दीपावली की साफ-सफाई करते हुए न पड़ जाएं बीमार, बरतें ये सावधानियां
Diwali cleaning Precautions : दिवाली की सफाई करते समय, अगर सावधानी नहीं बरती जाए, तो यह यह साफ-सफाई आपकी बीमार कर सकती है। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं, जिन्हें ध्यान में रखते हुए आप एलर्जी या दूसरे समस्या से बच सकते हैं। दिवाली की सफाई का आनंद उठाएं, लेकिन अपनी सेहत का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है।

आज आपको बताते हैं कि दिवाली की सफाई करते हुए किन सेफ्टी टिप्स का ध्यान रखना जरूरी है।
धूल और एलर्जी से बचाव
सफाई के दौरान धूल और गंदगी से एलर्जी, छींक, और सांस की समस्या हो सकती है। इसलिए सफाई करते समय मास्क पहनें और कोशिश करें कि आप सीधे धूल के संपर्क में न आएं। एंटी-डस्ट मास्क या रूमाल का उपयोग करें।
रासायनिक उत्पादों का सुरक्षित उपयोग
कई बार सफाई के लिए केमिकल युक्त क्लीनर और डिटर्जेंट का उपयोग किया जाता है, जो त्वचा और आंखों में जलन का कारण बन सकते हैं। इनका उपयोग करते समय दस्ताने पहनें और कमरे में उचित वेंटिलेशन रखें ताकि धुएं से बचा जा सके।
लंबे समय तक झुककर या उठाकर सफाई करने से बचें
झाड़ू या पोछा लगाते समय, लंबे समय तक झुककर काम न करें। इससे पीठ दर्द और मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। आराम-आराम से काम करें और बीच-बीच में ब्रेक लें।
सीढ़ियों या ऊंची जगहों पर सफाई करते समय सावधानी बरतें
दीवारों या पंखों की सफाई के लिए सीढ़ियों या ऊंची जगहों का उपयोग करते समय ध्यान रखें कि वे स्थिर और सुरक्षित हों। गिरने और चोट लगने की संभावना रहती है, इसलिए सीढ़ी का सही ढंग से उपयोग करें।
हाइड्रेशन और खुद का ख्याल रखें
सफाई के दौरान खुद को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। लगातार काम करने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है, इसलिए समय-समय पर पानी पीते रहें। इसके अलावा, सफाई के बाद अपने हाथों और चेहरे को अच्छी तरह से धोएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
