Latest Updates
-
रथ यात्रा में सबसे पहले राजा ही क्यों लगाते हैं झाड़ू? जानिए छेरा पहरा की परंपरा -
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद -
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं?
Diwali Cleaning Tips: दीवाली की सफाई करते हुए मकड़ी काट लें तो तुरंत करें ये काम, कैसे जालों को करें साफ
home remedies for spider bites: घरों में रोजाना सफाई के बाद भी कुछ ही घंटों में मकड़ियों का जाल बन जाता है। मकड़ी के जाल की वजह से कई बार आप इनका शिकार बन जाते हैं। ऐसे में अगर आप मकड़ियों के आतंक से परेशान हैं तो इस बार दीवाली की सफाई के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखकर आप इनसे हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।
यहां हम बता रहे हैं कि आप किस तरह घर की मकड़ियों को हमेशा के लिए घर से बाहर कर सकते हैं। इसके अलावा अगर मकड़ी काट जाएं तो घरेलू उपाय करने चाहिए।

कोल्ड कंप्रेस
अगर आपको मकड़ी काट ले या फिर कोई और कीड़ा काट ले जिसका आपको पता न चले तो तुरंत बर्फ या किसी अन्य ठंडी चीज से सिकाई करें। आप बर्फ के टुकड़े को किसी सूती कपड़े में रख लें और उस जगह पर लगाएं। इससे दर्द और सूजन कम हो जाएगी।
नमक लगाएं
आप नमक का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए प्रभावित जगह पर नमक लगाएं और उस पर पट्टी बांध लें। इससे दर्द और सूजन में आराम मिलेगा। नमक में एंटी इंफ्लामेटरी गुण होते हैं जो घाव को ठीक करने में मदद करते हैं।
हल्दी है कारगर
हल्दी को एक औषधि माना गया है। चोट लगने या किसी कीड़े के काटने पर आप हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। हल्दी को ऑलिव ऑयल में मिलाकर मकड़ी के काटने वाली जगह पर लगा लें। इससे आपको आराम मिलेगा।
गर्म पानी
अगर आपको कुछ समझ नहीं आ रहा या इनमें से किसी चीज का इस्तेमाल नहीं करना है तो आप सिंपल गुनगुने पानी से उस जगह को साफ कर लें और खुला छोड़ दें। आपको दिन में 2-3 बार ऐसा करना है। इससे आपको आराम मिलेगा।
सफेद सिरका
सफेद सिरका अधिकतर लोगों के किचन में मौजूद होता है। अगर आप घर में मकड़ी के जाले से परेशान हैं तो सफेद सिरका का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक स्प्रे बोतल लें। इसमें सिरका भर दें। अब जाले वाले स्थान पर स्प्रे करें। इसके इस्तेमाल से मकड़ी का जाला नहीं बनता है।
नीलगिरी का तेल
मकड़ी का जाला हटाने के लिए नीलगिरी के तेल का इस्तेमाल करेँ। बाजार में यह तेल आपको बहुत ही आसानी से मिल सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक स्प्रे की बोतल लें। इसमें थोड़ा सा नीलगिरी का तेल भर लें। अब इसे मकड़ी के जालों वाली जगहों पर स्प्रे करें। ऐसा करने पर मकड़ी बहुत ही आसानी से भाग जाएंगे।
नींबू और संतरे के छिलके है असरदार
मकड़ी के जालों की सफाई के लिए नींबू या संतरे के छिलके की मदद ली जा सकती है। संतरे और नींबू के छिलकों में मौजूद महक से मकड़ी दूर भागती हैं। ऐसे में आप नींबू या संतरे जैसे फलों के छिलकों का इस्तेमाल करने से घर में मकड़ी के जाले नहीं बनते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications