Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
World No Tobacco Day : सिगरेट भी एक्सपायर होती है? क्या आपको पुरानी सिगरेट पीनी चाहिए? जानिए यहां
World No Tobacco Day : हम मार्केट से जब भी कोई डिब्बा बंद फूड आइटम्स लेते हैं तो उस पर मेनुफेक्चरिंग और एक्सपायरी डेट जरूर लिखी होती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि तम्बाकू और सिगरेट पर एक्सपायरी डेट नहीं लिखी होती है? ऐसा में ये सवाल उठता है कि क्या डिब्बाबंद सिगरेट और तंबाकू कभी खराब नहीं होते हैं।
तो सेहत को नुकसान पहुंचाने वाले इन चीजों पर कोई एक्सपायरी डेट क्यों नहीं होती? दरअसल World Health Organization (WHO) या विश्व स्वास्थ्य संगठन की गाइडलाइन के अनुसार तंबाकू पदार्थों और सिगरेट पर एक्सपायरी डेट नहीं लिखी होती है। इसके पीछे स्वास्थ्य से जुड़ा कारण हैं।

डब्लूएचओ की गाइडलाइन
किसी प्रोडक्ट पर लिखी एक्सपायरी डेट से मालूम चलता है कि उसे प्रोडक्ट को कब तक इस्तेमाल में लिया जा सकता है अब तंबाकू प्रोडक्ट्स को देखें तो इनका सेवन किसी भी सूरत में सेहत के लिए हानिकारक होता है। इसी वजह से विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने तम्बाकू पर एक्सपायरी डेट लिखने की मनाही कर रखी है। तम्बाकू हमेशा ही नुकसानदायक है और उस पर एक्सपायरी डेट देने से यह संदेश जाएगा की यह दी गई समयावधि में इसे इस्तेमाल करना सुरक्षित है। यही वजह है कि तम्बाकू, सिगरेट और नशीले पदार्थों पर एक्सपायरी डेट नहीं दी जाती है।
खतरनाक हो जाता है तंबाकू
मैन्यूफैक्चेरिंग के समय सिगरेट के न्यू ब्रैंड बंद पैकेट में रखी गई सिगरेट की शेल्फ लाइफ दो साल की होती है। लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उत्पादन की तारीख कितनी जल्दी या देर बाद की है। जैसे ही आप सिगरेट के पैकेट या तंबाकू पदार्थो की पैकिंग की एयरटाइट सील को खोलते हैं, वैसे ही हवा के सम्पर्क में आते ही सिगरेट बदलने लगता है।
सिगरेट को पैक करते हुए इसकी नमी को बनाए रखने के लिए रेजिन और तेल का इस्तेमाल किया जाता है। ऑक्सीजन के सम्पर्क में आते ही ये अपनी नमी और ताजगी खोने लगते है और एक्सपायर होने लगते हैं। अगर आपने गौर किया होतो ताजी सिगरेट की तुलना में बुझी हुई सिगरेट जल्दी सुलग जाती है।
एक साल बाद तंबाकू छोड़ता है खतरनाक रिएक्शन
आपको बता दें कि सिगरेट और तम्बाकू भी एक्सपायर होते हैं। एक साल पुराने सिगरेट और तंबाकू ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं। इनके एक साल बाद सिगरेट के फिल्टर से कैमिकल रिएक्शन से ब्लड कैंसर का खतरा होने का खतरा रहता है। नए पैकेट के मुकाबले पुराने और एक्सपायर तम्बाकू ज्यादा खतरनाक होते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
