Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
छाछ में नमक मिलाकर नहीं पिएं, न्यूट्रिशियन ने बताया मट्ठा पीने का सही तरीका
तपती दोपहरी में ठंडी-ठंडी छाछ से गला तर करना भला किसे अच्छा नहीं लगता है? गांव हो या शहर छाछ या मट्ठा पीने वालों की कमी नहीं हैं। ये लू से लड़ने के साथ ही हमारे शरीर की इम्यूनिटी के लिए ढ़ाल की तरह काम करता है।लेकिन तन-मन को तरोताजा करने वाला छाछ आपकी एक चूक से सेहत भी बिगाड़ सकता है।
अधिकतर लोग छाछ में नमक मिलाकर पीना पसंद करते हैं, ये ही एक वो चूक है, जिसे हम में से हर दूसरा छाछ पीने वाला करता है। न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट के जरिए बताया, छाछ में नमक मिलाकर पीने से इसका गलत असर पेट पर पड़ता है। इसलिए नमक की जगह छाछ में अन्य चीजें मिलाकर पीनी चाहिए।
आइए जानते है कि गर्मी में छाछ पीने का सही तरीका और इसमें नमक पिलाकर क्यों नहीं पीना चाहिए?

एक्सपर्ट ने बताई वजह
किरण कुकरेजा ने एक रिसर्च का हवाला से कहा, Streptococcus Thermophilus नामक गुड बैक्टीरिया, ऐसे वातावरण में ज्यादा देर जीवित नहीं रह पाता है जिनमें सोडियम कंसंट्रेशन 2 प्रतिशत से ज्यादा होता है। न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, नमक मिलाने से कुछ हेल्दी बैक्टीरिया या प्रोबायोटिक्स के लिए शरीर में विपरित वातावरण बन जाता है। जिससे प्रोबायोटिक्स बेअसर होने लगते हैं या सरवाइव ही नहीं कर पाते हैं। ये बॉडी सेल्स को डिहाइड्रेट करने का काम भी करता है।
पेट को हो सकता है ये नुकसान
सेंधा नमक हो या रिफाइंड समुद्री नमक दोनों सोडियम क्लोराइड मौजूद होता है। इनके ज्यादा इस्तेमाल से पेट के हेल्दी बैक्टीरिया असंतुलित हो जाते हैं, जिसकी वजह से पेट फूलना, वजन में उतार-चढ़ाव, मूड स्विंग, थकान, पेट में गैस और मीठा खाने की इच्छा जैसी दिक्कतें बढ़ सकती है।
ये मिलाकर पी सकते हैं-
- जीरा पाउडर
- पुदीने की सूखी पत्तियों का पाउडर
- धनिया के पत्ते
छाछ पीने के फायदे
- पाचन को बेहतर बनाता है।
- शरीर को हाइड्रेड रखता है।
- वजन को मैंटेन रखता है।
- आंतों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।
- हड्डियों को मजबूत बनाएं।
- मुंह में गंदे बैक्टीरिया को पनपने से रोकता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
