Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
Health Problems: रात को बार-बार पेशाब करने के लिए उठते हैं ? हो सकते हैं ये सारे कारण
कई लोगों के साथ ऐसा होता है कि उनकी नींद रात को पेशाब लगने के कारण खुल जाती है। वहीं बहुत सारे लोग ऐसे भी हैं जिनको पेशाब लगता है लेकिन वो उसे रोकने की कोशिश करते हैं, क्योंकि उनको रात को अपनी नींद नहीं खराब करनी है और वॉशरूम तक नहीं जाना है। लेकिन दुनिया भर के यूरोलॉजिस्ट इस बात पर जोर देते हैं कि यूरीन आने पर उसे कभी नहीं रोककर रखना चाहिए, लेकिन फिर भी लोग ऐसा करते हैं।

आप जिस हिसाब से लिक्विड को इनटेक करते हैं आपकी बॉडी उसी तरह से यूरीन बनाता है। आपकी बॉडी जितनी हाईड्रेटेड होती है, यूरीन का प्रोडक्शन अधिक होता है। अगर आपको यूरीन आ रहा है तो आपको वॉशरूम जरूर जाना चाहिए। नहीं तो आपको कई तरह की दिक्कते पेश आ सकती हैं। इससे किडनी पर जोर पड़ता है। यूटीआई भी हो सकता है। रात को आपको को यूरीन अगर आ रहा है तो इसका कारण ये भी हो सकता है जो आप अपने यूरीन को रोक कर रखते हैं, जो एक चिंता का कारण है।

ऐसा क्यों होता है?
जब आप सोते हैं तो आपकी किडनी ज्यादा वर्क करने लग जाती है। जिससे मूत्र उत्पादन अधिक होता है। उन कारणों को देखते हैं, जिसकी वजह से आप रात को पेशाब करने के लिए उठते हैं-
बहुत ज्यादा तरल पदार्थ का सेवन करना
जब आप ज्यादा लिक्विड का इनटेक करते हैं तो ज्यादा पेशाब आता है। ये नॉर्मल है, इसमें कोई टेंशन वाली वाली बात नहीं होता है। डॉक्टरों के अनुसार, जब आप सोने से पहले पानी या फिर किसी और लिक्विड को पीते हैं तो रात को ये सोते वक्त पेशाब आने का कारण बनता है।

कैफीन का ज्यादा यूज करने से-
कैफीन के ज्यादा इस्तेमाल से भी अधिक बार पेशाब आता है। इसकी वजह से वॉशरूम में बदबू भी आती है। अगर आप सोने से पहले शराब पीते हैं तो ये आपके शरीर में मूत्र की मात्रा को बढ़ा देता है।
हार्मोनल कमी
कई बार हार्मोन्स के वजह से भी बार-बार पेशाब आता है। एंटीडाइयूरेटिक हार्मोन जो किडनी को लिक्लिड के स्तर को कंट्रोल करता है, जब इसकी कमी हो जाती है तो बार-बार पेशाब आता है।
यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन
यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन के कारण भी बार-बार पेशाब आता है। ये पेशाब रोक कर रखने के कारण भी होता है। यूटीआई के कारण जलन की वजह से भी पेशाब आता है।

ब्लैडर प्रोलैप्स
बहुत सी महिलाओं को बार-बार पेशाब लगने का अहसास होता है, ये मूत्राशय के कमजोर होने के कारण होता है। ये बच्चे के पैदा होने के बाद भी होता है। इसकी वजह से भी पेशाब करने की इच्छा होती है।
गर्भाशय का बड़ा होना
अंडाशय में अल्सर, गर्भाशय के कैंसर व अन्य कंडीशन के कारण भी ऐसा होता है। इसकी वजह से अंडाशय या गर्भाशय को बड़ा हो सकता है, जिसकी वजह से ये मूत्राशय पर दबाव डाल सकते हैं, जिसकी वजह से बार बार पेशाब आता है।
अगर आप भी रात में सोते वक्त पेशाब आने की इसमें से किसी समस्या से पीड़ित हैं तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
