Latest Updates
-
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब
डायबिटीज में भी खा सकते हैं चावल, बस डॉक्टर की बताई इन 4 बातों का रखें ध्यान, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर
How should people with Diabetes eat Rice: डायबिटीज की बीमारी आजकल काफी आम हो गई है। जहां पहले यह बीमारी ज्यादातर बड़े-बुजुर्गों को होती थी, वहीं आजकल बच्चे भी इस बीमारी का शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज होने के बाद खानपान को लेकर कई तरह के सवाल मन में रहते हैं। इनमें एक आम सवाल यह भी है कि क्या डायबिटीज के मरीज चावल खा सकते हैं? दरअसल, चावल में कार्बोहायड्रेट ज्यादा होते हैं, जिसके कारण यह ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपको इसे अपनी डाइट से पूरी तरह बाहर करना पड़ेगा। आइए, जानते हैं एक्सपर्ट से विस्तार से -

क्या डायबिटीज में चावल खा सकते हैं?
इंस्टाग्राम पर जाने-माने फिजियन और डायबिटोलॉजिस्ट डॉ विपुल कि शुगर बढ़ने से चावल को पूरी तरह छोड़ने की जरूरत नहीं है। लेकिन चावल खाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। खासकर, चावल की मात्रा और उसे खाने के तरीके पर ध्यान देना चाहिए। डॉक्टर की बताई इन 4 जरूरी बातों को समझकर डायबिटीज में भी चावल को डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है।
चावल की मात्रा पर नजर रखें
डायबिटीज में चावल खा रहे हैं, तो सबसे पहले इसकी मात्रा तय करना जरूरी है। डॉक्टर की सलाह है कि एक बार में बहुत ज्यादा चावल न लें। चावल में कार्बोहाइड्रेट अधिक होता है, इसलिए ज्यादा खाने पर ब्लड शुगर बढ़ सकता है। कोशिश करें कि प्लेट में चावल कम और सब्जी, दाल जैसी चीजें ज्यादा हों। इससे खाना भी संतुलित रहेगा और शुगर बढ़ने का खतरा भी कम रहेगा।
चावल के साथ पेयरिंग सही रखें
चावल खाते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि उसके साथ प्लेट में क्या लिया जा रहा है। सिर्फ चावल खाने के बजाय इसके साथ दाल, सब्जी या सलाद जैसी चीजें शामिल करें। खासतौर पर फाइबर और प्रोटीन वाली चीजें साथ लेने से पेट ज्यादा देर तक भरा महसूस हो सकता है। इससे खाने के बाद शुगर तेजी से बढ़ने की संभावना को कम करने में मदद मिल सकती है।
कूलिंग ट्रिक अपनाएं
डॉक्टर के मुताबिक, चावल को पकाने के बाद अगर कुछ देर ठंडा किया जाए तो उसमें मौजूद स्टार्च का असर बदल जाता है। इससे खाने के बाद ब्लड शुगर पर पड़ने वाला असर कम करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए चावल को पकाने के बाद कुछ समय के लिए फ्रिज में रख सकते हैं और बाद में गर्म करके खा सकते हैं।
खाने के क्रम में बदलाव करें
डायबिटीज में खाना किस क्रम से खाया जा रहा है, इस पर भी ध्यान देना चाहिए। पहले सलाद और सब्जी लें, इसके बाद प्रोटीन वाली चीजें जैसे दाल, पनीर या अंडा खाएं और फिर चावल लें। इस तरीके से खाने पर कार्बोहाइड्रेट शरीर में धीरे-धीरे जाने में मदद मिल सकती है और ब्लड शुगर में अचानक बढ़ोतरी से बचने में मदद मिल सकती है।
खाने के बाद वॉक भी है जरूरी
खाना खाने के बाद थोड़ी देर टहलने की आदत डायबिटीज में फायदेमंद हो सकती है। खासकर, चावल या दूसरी कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें खाने के बाद 10-15 मिनट की हल्की वॉक करने से खाने के बाद बढ़ने वाले ब्लड शुगर को संभालने में मदद मिल सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
