Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
Doctor's Day 2023 : पेशे से डॉक्टर लेकिन इंस्टा में सेलिब्रेटिज से कम नहीं, लाखों में है इनके फॉलोअर्स
सोशल मीडिया के इस जमाने में हर चौथा शख्स इंफ्लूएंसर बनने की होड़ में लगा हुआ है। लेकिन यहां कुछ ऐसे इंफ्लूएंसर भी है जिनसे हमें सच में कुछ नया सीखने को मिला हैं, चाहे वो कोई रेसिपी हो या मेकअप की नई ट्रिक्स।
अपनी फील्ड में महारत रखने वाले इंफ्लूएंसर ने सच में हमारी जिंदगी में काफी कुछ आसान कर दिया है और अपने नॉलेज के जरिए वो हमें समय-समय पर अवेयर भी करते रहते हैं। इंस्टाग्राम में आपने कई डॉक्टर्स को भी देखा होगा जो आपको अपने इंस्टा पोस्ट और रील्स के जरिए आपको एजुकेट करने का काम कर रहे हैं।
डॉक्टर्स डे के मौके पर मिलते हैं सोशल मीडिया के ऐसे पॉपुलर इंफ्लूएंसर डॉक्टर्स से जिनकी फॉलोइंग लाखों में है और वो अपने पोस्ट के जरिए हर दिन हमें हेल्थ के प्रति अपडेट करते रहते हैं।

1. डॉ सिद्धांत भार्गव
डॉ सिद्धांत भार्गव सोशल मीडिया में काफी पॉपुलर है। इसकी एक वजह ये भी है कि ये एक्ट्रेस आलिया भट्ट के न्यूट्रिशियन है। इसके अलावा वो फॉलोअर्स को आए दिन हेल्दी लाइफस्टाइल और वेट मैनेजमेंट को लेकर टिप्स शेयर करते रहते हैं। क्रिएटिविटी और रियल कंटेट के मामले डॉ. सिद्धांत काफी स्मार्ट है, वो फॉलोअर्स को अपने पोस्ट के जरिए बांधे रखने का हुनर बखूबी जानते हैं। इतना ही नहीं, उनके डांसिंग सेशन भी काफी एंटरटेनिंग होते हैं।
2. डॉ तान्या नरेंद्र
dr_cuterus के नाम से मशहूर डॉ. तान्या एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षित मेडिकल डॉक्टर हैं और वह भ्रूणविज्ञान के मामलों में विशेषज्ञ हैं। इसके अलावा इंस्टाग्राम में वह पीरियड, फर्टिलिटी, मास्टरबेशन और सेक्स से जुड़े ऐसे विषयों जिस पर लोग खुलकर बात करने से शर्माते हैं, वो इन तमाम विषयों से जुड़े फैक्ट के बारे में बात करने के लिए जानी जाती है। इनके इंस्टाग्राम वीडियो मज़ेदार होने के साथ-साथ खूब इंगेजिंग भी होते है।
3. डॉ. रश्मि शेट्टी
सेलिब्रिटी डर्मालॉजिस्ट डॉक्टर रश्मि शेट्टी के कंटेट काफी इंर्फोमेटिव होते हैं। वो अपनी पोस्ट के जरिए आए दिन सही स्किन केयर और त्वचा के रखरखाव को लेकर कई जरुरी सुझावों से लेकर समाधान के बारे में अपनी पोस्ट शेयर करती रहती हैं। इनकी पोस्ट से आपको स्किन केयर और इससे जुड़ी समस्याओं को लेकर काफी जानकारी मिलेंगी।
4. डॉ. दिव्या वोरा
हम में से कई महिलाएं ऐसी है जो अपनी प्रजनन प्रणाली (reproductive system) के बारे में अवेयर नहीं हैं। उनके मन में पीरियड, सेक्स और प्रेगनेंसी को लेकर कई सवाल होते हैं, लेकिन उनकी चुप्पी खुलकर बात करने से रोकती हैं। जरा सोचिए, कोई आपकी इस मुश्किल को हल कर दे, तो आपको कैसा लगेगा? डॉ. दिव्या यही करती हैं। मासिक धर्म, एसटीडी, सुरक्षित यौन संबंध, गर्भावस्था आदि के बारे में अधिक जानने के लिए उनके इंस्टाग्राम पेज पर जाएं और यदि आपको आवश्यकता हो, तो पर्सनली ऑनलाइन कंसल्टेंट के लिए उनसे संपर्क करने में संकोच न करें।
5. डॉक्टर मनन वोरा
डॉ. मनन वोरा एक स्पोर्ट्स ऑर्थोपेडिक्स हैं। वो इंस्टाग्राम में आए दिन अपनी रील्स और पोस्ट के जरिए फिसलने या गिरने से लगने वाली चोटों, डिसऑर्डर, कंडीशन और ट्रीटमेंट के तरीकों और जरुरी सुझाव और जानकारियों को शेयर करते रहते हैं। इसलिए यदि आपकी कोई हड्डी टूट गई है या चोट लगी है तो आपको इसकी देखरेख के लिए डॉक्टर मनन की रील्स आपकी मदद कर सकती है।
6. डॉ. प्रतीक मकवाना
एम्ब्रियोलॉजिस्ट (Embryologist) कंसल्टेंट यानी भ्रूणविज्ञानी सलाहकार डॉ. प्रतीक मकवाना सोशल मीडिया की दुनिया में 'फर्टिलिटी स्क्रिबल्स' के नाम से मशहूर है। वे पोस्ट और रील्स के जरिए सेक्स, फर्टिलिटी और रिप्रोडिक्टव सिस्टम से जुड़ी अवेयरनेस फैलाने के साथ ही गर्भधारण की उम्मीद खो चुके कपल्स को अवेयर करते रहते हैं। समय-समय पर रील्स के माध्यम से कैंसर, गर्भावस्था, पीसीओएस, बांझपन, आईवीएफ, मासिक धर्म कप, शीघ्रपतन, गर्भनिरोधक, एसटीआई, एचपीवी वैक्सीन, एंडोमेट्रियोसिस और इरेक्टाइल डिसफंक्शन, वजर्निटी और कई अन्य विषयों के बारे में फैली गलतफहमियों को दूर कर सही इलाज के बारे में भी बताते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
