Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
International Yog Day: नाखून रगड़ने से सच में बाल होते लंबे और घने? जानें सच्चाई
International Yog day 2023: आपने देखा होगा कि अक्सर कुछ लोग सुबह सुबह वॉक करते हुए या खाली बैठे हुए नाखूनों को आपस में रगड़ते रहते हैं और जब आप पूछते हैं वो बार-बार ऐसा क्यों कर रहे हैं तो जवाब मिलता है इससे बाल बढ़ते हैं?
ये जवाब सुनने के बाद आप भी ऐसा ही कुछ करने लग जाते है? लेकिन क्या सच में नाखून रगड़ने से बाल बढ़ते हैं? तो आपको बता दें कि यह एक प्रकार का आसन है जिसे बालयम आसान कहते हैं। कई सदियों से लोग ऐसा करते आ रहे हैं।
एक्यूप्रेशर थैरेपी में भी नाखून रगड़ने को काफी अहमियत दी जाती है। ये बालों को बढ़ाने में मदद करती है। आज जानते है कि हेयर ग्रोथ और बालायम आसन के बीच संबंध क्या है उसके बारे में बताएंगे।

ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है
बालयम योग रिफ्लेक्सोलॉजी के सिद्धांतों पर काम करता है। यह आपके नाखून के तंत्रिका से जुड़े होते हैं। तो जब आप इनको आपस में रगड़ते हैं तो यह आपकी खोपड़ी में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है, जिससे बालों के विकास में वृद्धि होती है।
केराटिन बढ़ता है
नाखूनों को एक साथ रगड़ने से बालों में केराटिन के उत्पादन को बढ़ावा मिलता है। बालों में अधिकांश कॉर्टिकल कोशिकाएं केराटिन नामक प्रोटीन से बनी होती हैं।
10 मिनट है काफी
बालायाम करने के लिए आप अपने दोनों हाथों को सीने के पास लाए और अंगुलियों को अंदर की तरफ मोड़ें और रगड़ें। जितनी देर हो सके इस प्रक्रिया को करें. कम से कम आप रोजाना 5-10 मिनट ऐसा करें।
ये लोग इसे करने से बचें
- प्रेग्नेंट महिलाएं नाखून न रगड़े क्योंकि ऐसा करने से गर्भाशय में संकुचन हो सकता है जो कि नुकसानदायक है।
- जो लोग मधुमेह रोग से पीड़ित हैं उन्हें ये योग करने से खुद को रोकना चाहिए।
- अगर आपकी एपेंडिसाइटिस के लिए एंजियोग्राफी या सर्जरी हुई है तो बालयम योग से बचें। बढ़ा हुआ रक्तचाप सर्जरी के बाद की जटिलताओं का कारण बन सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
