Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Beer Ke Nuksan: सावधान! कहीं आप एक्सपायरी बीयर तो नहीं पी रहे हैं, जानें इसे पीने के नुकसान
Is It Safe To Drinking Expire Beer : कहा जाता है शराब जितनी पुरानी होती है, उतनी अच्छी होती है, लेकिन ऐसा बीयर के साथ नहीं हैं। जी हां, शायद आपको जानकर हैरानी हो कि बीयर एक समय के बाद खराब यानी एक्सपायर हो जाती है। खराब बियर पीने से आपकी तबीयत खराब हो सकती है।
दरअसल कई लोग बीयर खरीदने के बाद इसकी एक्सपायरी डेट देखे ही बिना इसे पी लेते हैं। कई लोगों को इस बात की जानकारी तक नहीं होती है कि बीयर की बोतल पर भी एक्सपायरी डेट होती है। कुछ जगहों पर विक्रेता अपना स्टॉक खत्म करने के लिए पुरानी बीयर बेचते हैं, जिसे पीना आपकी सेहत के लिए काफी खतरनाक हो सकता है।

बीयर की भी होती है एक्सपायरी डेट?
आमतौर पर बीयर 6 महीने में एक्सपायर हो जाती है. इसीलिए इसे 6 महीने के भीतर ही पी लेना चाहिए. अगर आपने बीयर खोल दी है तो उसे तुरंत पी लें, क्योंकि कुछ ही घंटों के बाद इसका टेस्ट बिगड़ जाएगा. साथ ही खुली बीयर में बैक्टीरिया आदि का खतरा भी हो सकता है.
बीयर खराब क्यों हो जाती हैं?
बीयर में अल्कोहल की मात्रा 4 से 8 प्रतिशत तक होती है और पानी की मात्रा अधिक होती है और यह डिस्टिल्ड भी नहीं होती हैं। इसलिए ये एक निश्चित समय के बाद एक्सपायर हो जाती है। वहीं, शराब की अन्य किस्मों जैसे वोदका, व्हिस्की और रम में अल्कोहल की मात्रा अधिक होने के वजह से ये खराब नहीं होती हैं।
बीयर को अनाज, पानी और खमीर का उपयोग करके बनाया जाता है। किण्वन प्रक्रिया के दौरान स्वाभाविक रूप से होने वाला कार्बोनेशन से बीयर को फिज मिलता है। इसमें हॉप्स भी मिलाया जाता है, जो बियर को स्थिर और संरक्षित करता है।
बीयर कितने दिन में पी लेनी चाहिए?
दरअसल, बीयर में अल्कोहल की मात्रा कम होती है। जिस वजह से यह जल्दी ऑक्सीडाइज होने लगती है और खराब हो जाती हैं। बीयर की सील ब्रेक होने के बाद, जल्द से जल्द इसका इस्तेमाल कर लेना चाहिए। बीयर की बोतल को खोलते ही कुछ घंटों के अंतराल में ही खत्म कर देना चाहिए। बीयर की बंद बोतल को एक्सपायरी डेट से छह से आठ महीने पहले बीयर पीना अच्छा होता है।

खुली बीयर से क्यों आने लगती है बदबू
दरअसल, बीयर की बोतल खुलने के बाद उसमें मौजूद कार्बन डाईऑक्साइड गैस निकल जाती है. जिसके बाद यह पीने में बिल्कुल फ्लैट लगती है और इसका भी स्वाद अच्छा नहीं लगता है। यहां तक कि खुली बीयर से दो दिन बाद तो बदबू भी आने लगती है।
बीयर पीने के साइडइफेक्ट?
टाइप-2 मधुमेह और दिल की बीमारी: लिमिट से ज्यादा बीयर पीने से पीने से हृदय की मांसपेशियों को नुकसान हो सकता है, जिससे स्ट्रोक, उच्च रक्तचाप, टाइप-2 मधुमेह और दिल की अनियमित धड़कन का खतरा बढ़ जाता है।
बढ़ सकता है अस्थमा : वेब एमडी साइट के मुताबिक बीयर पीने से अस्थमा के दौरे पड़ने की कभी-कभी खबरें आई हैं।
गठिया: अगर आप पहले से गठिया के मरीज हैं और साथ ही बीयर के शौकीन तो जान लें ये आपका गठिया बिगाड़ने की वजह बन सकता है।
किडनी को पहुंचा सकता है नुकसान: अधिक बीयर पीने सेकिडनी की बीमारियों का खतरा हो सकता है। बीयर मूत्रवर्धक है और आपकी किडनी पर अतिरिक्त दबाव डाल सकती है। जिससे डिहाइड्रेशन हो सकता है। जिससे शरीर अंदर से इम्बैलेंस हो सकता है। लंबे समय में यह आपके गुर्दे को नुकसान पहुंचाकर किडनी स्टोन या किडनी फेलियर की वजह बन सकता है।
अनिद्रा: शराब पीने से अनिद्रा की समस्या और भी बिगड़ सकती है।
पेट का अल्सर: शराब पीने से गंभीर रुप से पेट का अल्सर हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
