Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
क्या देसी घी की भी होती है एक्सपायरी डेट, जानें लंबे समय के लिए कैसे करें स्टोर?
Does ghee expire: देसी घी हर किचन की जान होती है। ये न सिर्फ खाने का स्वाद बढाता है बल्कि जब यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है। पूजा-पाठ से लेकर खाने और घरेलू नुस्खें में देसी घी का इस्तेमाल होता है। हर घर में देसी घी होता है। कुछ लोग भारी मात्रा में घर में देसी घी का स्टॉक जमा करके रखते हैं। लेकिन आपको पता है कि देसी घी भी एक्सपायरी हो जाता है।
जी हां, देसी घी भी समय के साथ खराब हो सकता है, लेकिन सही तरीके से स्टोर करने पर यह लंबे समय तक सुरक्षित रहता है। घी में पानी की मात्रा बेहद कम होती है, जिससे उसमें बैक्टीरिया जल्दी नहीं पनपते, लेकिन अगर इसे सही तापमान और साफ-सुथरे तरीके से न रखा जाए तो इसकी गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है।

कैसे पहचानें कि घी खराब हो गया है?
गंध: ताजे घी की खुशबू हल्की और मीठी होती है। अगर घी से अजीब या बासी गंध आ रही है, तो इसका मतलब है कि यह खराब हो गया है।
रंग: खराब घी का रंग बदल सकता है और यह गाढ़ा या गहरे रंग का हो सकता है।
स्वाद: घी का स्वाद कड़वा या अजीब लगने लगे, तो इसे न खाएं।
घी को लंबे समय तक स्टोर करने के टिप्स
साफ और सूखा बर्तन: घी को हमेशा साफ और सूखे कांच या स्टील के कंटेनर में रखें। गीले बर्तन में रखने से यह जल्दी खराब हो सकता है।
कमरे के तापमान पर स्टोर करें: घी को ठंडी और सूखी जगह पर रखें। इसे फ्रिज में रखने की आवश्यकता नहीं होती, लेकिन गर्म और नमी वाली जगहों से बचाएं।
ढक्कन अच्छी तरह बंद रखें: घी के कंटेनर का ढक्कन हमेशा अच्छी तरह बंद रखें ताकि इसमें हवा या नमी न जा सके।
धूप से दूर रखें: घी को सीधे धूप में न रखें, क्योंकि इससे इसका स्वाद और गुणवत्ता खराब हो सकती है।
इन तरीकों से आप घी को महीनों या यहां तक कि एक साल तक सुरक्षित रख सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
