Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
Instagram रील्स और Youtube शॉर्ट्स को स्क्रॉल करते हुए आप भी घंटो गुजर देते हैं, बीमारी से कम नहीं है ये लत
YouTube Shorts or Instagram Reels Affect Health: क्या आप भी देर रात तक फोन पर इंस्टाग्राम रील्स और यू ट्यूब शॉर्ट्स को स्कॉल करते हुए घंटो गुजार देते हैं। यही नहीं जरा सा भी समय मिलने पर आप फिर मोबाइल को स्क्रॉल करने लग जाते हैं।
अगर आप भी सोते जागते रील्स देखने के शौकीन है, तो आपको मालूम होना चाहिए कि आपको सोशल मीडिया एडिक्शन हो गया है। आपको मालूम होना चाहिए कि आपकी ये लत या एडिक्शन आपको बीमार भी कर सकता है।

बन जाती है आदत
जो लोग रील्स या शॉर्ट्स देखने के आदी होते हैं, वे जब तक रील्स नहीं देख ले तो उन्हें बेचैनी होने लगती है। रील्स न देखने से किसी भी काम में मन नहीं लगता है और सिर में तेज दर्द भी होता है। चक्कर आने लगता है । कई रिसर्च में ये बात सामने आई है कि रील्स देखने की वजह से उनकी नींद टूट जाती है और जब तक 10 से 15 मिनट तक रील नहीं देख लेते, तब तक उन्हें नींद नहीं आती है। इसकी वजह से उलझन भी महसूस होती है। दिन अधूरा सा लगता है।
एडिक्शन से कम नहीं है रील्स देखना
एक्सपर्ट की मानें तो सोशल मीडिया में घंटों गुजारना किसी एडिक्शन से कम नहीं है। जब तक वो कुछ रील्स नहीं देख लें तो किसी भी चीज में मन नहीं लगता है। न पढ़ने में ना ही जॉब में। ज्यादात्तर लोग जो देर रात रील्स देखते हैं उनमें सिरदर्द, आंखों में दर्द, सोते सम आंखों में चमक, लेट नाइट ईटिंग जैसी समस्याएं होती है।
रील्स से बचने के टिप्स
- टाइम टेबल बनाएं, जल्दी उठने की आदत डाले, तो जल्दी नींद आएगी और आप दूसरी चीजों पर ध्यान देंगे।
-Instagram लाइट पर स्विच हो जाएं इसमें रील का फीचर नहीं है।
- कुछ समय के लिए लेपटॉप पर इंस्टाग्राम का उपयोग करना शुरू करें, क्योंकि लेपटॉप वर्जन में रील बनाना या देखना असंभव है।
- आलर्म लगाकर सोशल मीडिया का उपयोग करें ताकि आज ज्यादा देर तक सोशल मीडिया ना देख पाएं।
फोन पर ज्यादा रील्स देखने की आदत को धीरे-धीरे कम करने की कोशिश करें।
कोशिश करें कि जरूरत पड़ने पर ही मोबाइल का यूज करें।
- छोटा इंटरनेट पैक डलवाएं ताकि इंटरनेट जल्दी खत्म हो और बाकी का समय अपनी पढ़ाई या किसी और काम में दे पाएं।
- अपनी फेवरेट बुक्स पढ़ें।
रात को सोते हुए आप अपने फैमिली मेम्बर से जरुरी मुद्दों पर बात करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
