Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
नसों की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं Donald Trump, जानें Venous Insufficiency के लक्षण और इलाज
Donald Trump diagnosed with vein condition: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों एक स्वास्थ्य समस्या के चलते चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुई कुछ तस्वीरों में उनके टखनों में सूजन और दाहिने हाथ पर चोट के निशान नजर आए। इन तस्वीरों को देखकर लोगों के मन में सवाल उठने लगे कि ट्रंप को क्या कोई गंभीर बीमारी हो गई है?
इसी के बाद व्हाइट हाउस की ओर से बयान जारी कर बताया गया कि ट्रंप को क्रॉनिक वेनस इनसफिशिएंसी (Chronic Venous Insufficiency - CVI) नाम की बीमारी है, जो उम्रदराज़ लोगों में आम है।

क्या है क्रॉनिक वेनस इनसफिशिएंसी?
क्रॉनिक वेनस इनसफिशिएंसी एक प्रकार की शिरा संबंधी बीमारी है जिसमें पैरों की नसें (veins) ठीक से काम नहीं कर पातीं। सामान्यतः नसों में एकतरफा वाल्व होते हैं जो रक्त को नीचे से ऊपर की ओर यानी पैरों से हृदय की ओर ले जाते हैं। जब ये वाल्व क्षतिग्रस्त हो जाते हैं या कमजोर पड़ जाते हैं, तो रक्त का प्रवाह उल्टा हो जाता है और खून पैरों में जमा होने लगता है। इससे टखनों में सूजन, दर्द, भारीपन, खुजली और जलन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। लंबे समय तक इलाज न मिलने पर यह स्थिति और गंभीर हो सकती है।
डोनाल्ड ट्रंप को यह बीमारी कैसे हुई?
व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने बताया कि 79 वर्षीय राष्ट्रपति ट्रंप को यह समस्या बार-बार लोगों से हाथ मिलाने की आदत और एस्पिरिन दवा के नियमित सेवन के कारण हुई। ट्रंप कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों से बचने के लिए एस्पिरिन लेते हैं, जिससे उनके ऊतकों में संवेदनशीलता बढ़ गई। इससे मामूली दबाव में भी चोट लग सकती है। वहीं, नसों पर दबाव और उम्र के असर के कारण उनके पैरों में सूजन और CVI की स्थिति विकसित हो गई।
इसके प्रमुख कारण क्या हैं?
1. नसों के वाल्व का खराब हो जाना - वाल्व क्षतिग्रस्त हो जाने पर खून वापस पैरों में जमने लगता है।
2. गहरी नसों में खून का थक्का (DVT) - इससे नसों को स्थायी नुकसान हो सकता है।
3. लंबे समय तक खड़े या बैठे रहना - रक्त संचार में बाधा उत्पन्न होती है।
4. मोटापा (Obesity) - अतिरिक्त वजन नसों पर दबाव डालता है।
5. उम्र बढ़ना - नसें कमजोर हो जाती हैं और लचीलापन कम होता है।
6. गर्भावस्था - हार्मोनल बदलाव और रक्त की मात्रा बढ़ने से नसें प्रभावित होती हैं।
7. अनुवांशिक कारण (Genetics) - यदि परिवार में किसी को यह समस्या हो, तो दूसरों को भी हो सकती है।
8. शारीरिक सक्रियता की कमी - रक्त प्रवाह धीमा हो जाता है जिससे नसें कमजोर पड़ जाती हैं।
इसके लक्षण क्या हैं?
इस बीमारी के शुरुआती लक्षणों में शामिल हैं:
- पैरों या टखनों में सूजन
- भारीपन या थकान महसूस होना
- त्वचा पर खुजली या झुनझुनी
- वैरिकोज नसें (उभरी हुई नसें)
- त्वचा का रंग बदलना या मोटा होना
- पैरों में अल्सर या घाव
समय पर इलाज न मिलने पर यह समस्या दर्दनाक और परेशान करने वाली बन सकती है।
इस बीमारी का इलाज क्या है?
CVI का इलाज पूरी तरह संभव नहीं होता, लेकिन इसे कंट्रोल किया जा सकता है:
लाइफस्टाइल में बदलाव : जैसे रोजाना टहलना, वजन कम करना और पैरों को ऊंचा रखना।
कंप्रेशन स्टॉकिंग्स : ये नसों पर दबाव डालती हैं और रक्त प्रवाह को बेहतर बनाती हैं।
दवाएं : जैसे खून पतला करने वाली दवाएं, एंटीबायोटिक्स और मेडिकेटेड रैप्स।
थेरेपी और सर्जरी : जैसे स्क्लेरोथेरेपी (इंजेक्शन से नस बंद करना), एंडोवेनस एब्लेशन (लेज़र या रेडियोफ्रीक्वेंसी तकनीक) और गंभीर मामलों में नसों की सर्जरी।
इलाज का तरीका मरीज की उम्र, लक्षणों और बीमारी की गंभीरता पर निर्भर करता है।
Swollen ankles at the World Cup
— Maine (@TheMaineWonk) July 15, 2025
Bruised hand at today’s press availability.
Is the Trump administration hiding the President’s health?
Where is @jaketapper? pic.twitter.com/SRo0bpJReK
कैसे हुआ यह सब वायरल?
न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में आयोजित फीफा क्लब वर्ल्ड कप फाइनल में राष्ट्रपति ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ उपस्थित थे। इसी दौरान ली गई कुछ तस्वीरों में उनके टखनों में सूजन और हाथ पर चोट के निशान नजर आए। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं और इंटरनेट पर ट्रंप की सेहत को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे। लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि शायद उन्हें कोई गंभीर बीमारी हो गई है। इसके बाद व्हाइट हाउस को सफाई देनी पड़ी और ट्रंप की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करनी पड़ी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
