Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय
बुढ़ापे में भी घुटने रहेंगे लोहे जितने मजबूत, Madhuri Dixit के पति डॉ. नेने ने बताए 5 टिप्स
Tips And Tricks To Keep knee joint healthy: बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के पति और जाने माने कार्डियक और वैस्कुलर सर्जन श्रीराम नेने ने अपने यूट्यूब चैनल के जरिए अपने फैंस से लंबी उम्र तक घुटनों को स्वस्थ रखने के कुछ टिप्स शेयर किए हैं।
डॉ. नेने कहा - आप अपने पूरे जीवनकाल में 80 प्रतिशत शरीर का भार घुटनों पर ही डालते हैं। न केवल चढ़ने, बल्कि चलने, झुकने, कूदने, नाचने, कोई चीज ऊपर उठने के लिए आपको घुटनों का ही सहारा लेना पड़ेगा।' घुटने शरीर में सबसे महत्वपूर्ण जोड़ों में से एक हैं। आपके घुटने, कंधे, गर्दन और पीठ की तरह महत्वपूर्ण हैं।

नी रिप्लेसमेंट सर्जरी को बताया नॉर्मल
डॉ. नेने ने बताया कि आज के समय में घुटनों की बढ़ती समस्या के बीच नी रिप्लेसमेंट सर्जरी काफी आम हो गई है, जो भारत में ही नहीं विदेशों में लोग बड़े संख्या में करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि घुटने शरीर का 80 प्रतिशत भार सहते हैं। डॉ. नेने के मुताबिक खुद को शारीरिक रूप से एक्टिव रखकर घुटनों को हेल्दी रखा जा सकता है।
लो इंटेंसिटी एक्सरसाइज
घुटनों को हेल्दी रखने के लिए नियमित तौर पर लो इंटेंसिटी एक्सरसाइज जैसे स्विमिंग, रनिंग, साइकिलिंग और वॉकिंग आदि करे। इन्हें करने से घुटनों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है।

वॉर्मअप जरुर करें
अगर आप वेटलिफ्टिंग कर रहे हैं तो ऐसे में भी कई बार घुटनों पर भी असर पड़ सकता है। किसी भी एक्सरसाइज को करने से पहले वॉर्मअप करना जरूरी होता है। इसके लिए आप ट्रेडमिल पर चलने के साथ ही वॉकिंग भी कर सकते हैं।
सही फुटवियर का चुनाव करें
घुटनों को स्वस्थ रखने के लिए फुटवियर का भी सही चुनाव करना जरूरी होता है। महिलाओं द्वारा पहने जाने वाली हाई हील्स भी घुटनों पर असर डालते हैं।
वजन नियंत्रित रखना जरूरी
डॉ. नेने की मानें तो वजन बढ़ना घुटनों के दर्द या अन्य समस्याओं के पीछे आम कारण माना जाता है। अगर आपका वजन ज्यादा है तो ऐसे में वजन नियंत्रित रखें। इससे घुटनों पर पड़ने वाला वजन कम होता है, जिससे घुटनों के दर्द में काफी आराम मिलता है।
घुटनों को चोट से बचाएं
घुटनों पर ज्यादा वजन पड़ने से मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं साथ ही साथ उनका लचीलापन भी कम हो जाता है। घुटनों को हेल्दी रखने के साथ ही चोट से भी बचाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
