Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ट्विकंल ने अक्षय के कराए थे 56 टेस्ट, शादी से पहले आप भी जरुर कराए 20 रुपए वाला टेस्ट, डॉक्टर ने बताई वजह
What is SGPT Test: हमारे देश में शादी से पहले लड़का-लड़की की जन्म कुंडली जरुर मिलाई जाती हैं, ताकि भविष्य में उनका दांपत्य जीवन खुशहाल रहे। लेकिन एक जाने-माने लिवर के डॉक्टर का कहना है कि शादी के पहले लडके को एक टेस्ट जरूर कराना चाहिए।
एक पॉडकास्ट के दौरान डॉक्टर शिव कुमार सरीन ने कहा था कि शादी से पहले हर कपल को इस बारे में बात करनी चाही और ये गलत नहीं हैं। यह अवेयरनेस से जुडा विषय हैं। ताकि आपको बता चल सकें कि आप जिससे शादी कर रही है उसके साथ कोई हेल्थ इश्यूज तो नहीं हैं। डॉक्टर सरीन कहते हैं कि जब ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार के 56 टेस्ट कराए थे तो मैं तो आपको सिर्फ दो टेस्ट करने की सलाह दूंगा। इनमें से एक टेस्ट तो आपको शादी के समय जरूर कराना चाहिए। एक टेस्ट है एसजीपीटी।

SGPT टेस्ट लीवर का एक टेस्ट है, जो 20 से 25 रुपए में हो जाता है। आइए जानते हैं कि आखिर ये टेस्ट क्या है और इसे कराने के फायदे क्या हैं?
पहले से बता देता है हार्ट डिजीज के खतरे
डॉक्टर बताते हैं कि अगर एक 26 साल का लडका है तो उसकी नॉर्मल SGPT वैल्यू 30 होनी चाहिए। अगर उसका SGPT 80 आता है, तो उसको पहला कार्डियक इवेंट या हार्ट प्रॉब्लम 36 साल में होगी। इसका 7 गुना ज्यादा संभावना रहती है। अक्सर लोगों को लगता है कि 26 साल का लडका है तो बिल्कुल फिट है और फिटनेस का भी ख्याल रखता है। लेकिन SGPT शरीर की सूजन को बताता है। एक ब्लड टेस्ट से सब पता चल जाता है। यह टेस्ट लडके की सेहत से जुडा भविष्य बता देता है।
SGPT टेस्ट क्या है?
एसजीपीटी टेस्ट एक ब्लड टेस्ट है जो लिवर में बने एक एंजाइम को मापने के लिए किया जाता है। इस एंजाइम को सीरम ग्लूटामिक पाइरुविक ट्रांसएमिनेस भी कहा जाता है। लिवर की क्षति के लिए यह जांच की जाती है। एसजीपीटी के लिए सामान्य रेंज 7 से 55 यूनिट प्रति लीटर खून के बीच होती है।
क्यों बढ़ता है शरीर में एसजीपीटी का लेवल?
एक्सपर्ट बताते हैं कि खानपान की गलत आदत, मोटापा, शराब का अधिक सेवन और बिगड़े हुए लाइफस्टाइल के कारण शरीर में एसजीपीटी का लेवल बढ़ सकता है। इसके अलावा पित्त की थैली की सूजन और हेपेटाइटिस संक्रमण के कारण भी एसजीपीटी बढ़ा हो सकता है। जिन लोगों में हेपेटाइटिस के लक्षण दिखते हैं डॉक्टर उनका एसजीपीटी टेस्ट भी करते हैं। अगर टेस्ट में एसजीपीटी का लेवल 55 से अधिक है तो इसका मतलब है कि लिवर की सेहत ठीक नहीं है।
कैसे करें कंट्रोल?
- खानपान का ध्यान रखें
- रोजाना एक्सरसाइज करें
- वजन को कंट्रोल में रखें
- फास्ट फूड का सेवन न करें
- मैदा न खाएं
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
