Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Air Pollution से बचने के लिए इन हेल्दी ड्रिंक्स और फूड्स का करें सेवन

दिवाली के बाद पटाखों के धुएं और खेतों में जलाई जा रही पराली के कारण वायू का स्तर हद से ज्यादा गिरता जा रहा है। जिसके कारण कई शहरों में वायू प्रदूषण काफी बढ़ गया है। खुले में सांस लेना किसी जहर से कम नहीं रह गया है। जहरीली हवा के कारण वायू प्रदूषण का लेवल भी खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। अस्थमा और सांस से संबंधित बीमारी से जुझ रहे लोगों और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस समस्या से बचने का सिर्फ एक अच्छा विक्लप है, अपनी डाइट में बदलाव करना। अपनी खान-पान में कुछ चीजों का बदलाव करके आप वायु प्रदूषण से होने वाली समस्याओं से खुद को बचा सकते हैं। आइए आपको बताते है इस जहरीली हवा से बचने के लिए आपको खान-पान में किस तरह का बदलाव करना जरुरी है। और आप अपने खान-पान में क्या-क्या चीजें शामिल कर सकते हैं।
विटामिन-सी को अपनी डाइट में करें शामिल
इस मौसम में स्वास्थ्य संबंधित कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें। खास कर आप गुड़ को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके साथ वायु प्रदूषण से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। ऐसा करने से आपका शरीर अच्छे से काम करेगा।

हरी सब्जियों को डाइट में करें शामिल
इस मौसम में हरी सब्जियां खाना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। वायु प्रदूषण से बचने के लिए आप डाइट में हरी सब्जियों के साथ दही, दूध और फलों का भी शामिल कर सकते हैं। लेकिन हेल्दी फूड्स के साथ एक्सरसाइज और योग जरूर करें। इससे आपको एयर पॉल्यूशन से बचने में मदद मिलेगी।
हल्दी, तुलसी और लौंग का करें सेवन
एयर पॉल्यूशन होने वाली समस्या से बचने के लिए अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करना बहुत जरूरी है। इसके लिए आपको सुबह खाली पेट कच्ची हल्दी, तुलसी के पत्ते और लौंग को पानी में अच्छे से उबाल कर इस पानी को पीना चाहिए। इस ड्रिंक में एंटीऑक्सीडेंट और कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। साथ ही गले की खराश, बंद नाक, सांस लेने में होने वाली परेशानी, सीने में हो रहा दर्द और कई तरह की समस्या से छुटकारा मिलता है। अगर आपको ये पीने में परेशानी हो रही है तो आप कच्ची हल्दी को दूध में मिलाकर भी पी सकते हैं। इससे आपके शरीर का तापमान स्थिर बना रहेगा। और आपको स्वास्थ्य संबंधी किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
अदरक और काली मिर्च है फायदेमंद
अदरक का रस और काली मिर्च पाउडर आपके सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। आप इससे तैयार ड्रिंक को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इस ड्रिंक को पीने से आपकी इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग बनी रहेगी। साथ ही आप वायु प्रदूषण से होने वाली सभी परेशानियों से खुद को दूर रख पाएंगे।
आप चाहे तो काली मिर्च का पाउडर बनाकर उसमें शहद मिलाकर भी पी सकते हैं। शहाद में अदरक का रस मिलकार खाने से भी एयर पॉल्यूशन से होने वाली कई तरह की समस्याओं से राहत मिलती है। ।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
