Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
जोड़ों में जमा यूरिक एसिड को तोड़कर बाहर निकाल फेंकेगी ये देसी चाय, जोड़ों के दर्द और सूजन से मिलेगी राहत
Home Remedies For Uric Acid: आज के समय में हाई यूरिक एसिड की समस्या काफी आम हो गई है। इसका मुख्य कारण हमारा गलत खानपान और खराब जीवनशैली है। दरअसल, यूरिक एसिड शरीर में मौजूद एक अपशिष्ट पदार्थ होता है, जो प्यूरीन नामक केमिकल के टूटने से बनता है। आमतौर पर, किडनी इसे फिल्टर करके शरीर से बाहर निकाल देती है। लेकिन जब किडनी सही ढंग से काम नहीं कर पाती है, तो यह जोड़ों के आसपास क्रिस्टल के रूप में जमा होने लगता है। शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने के कारण जोड़ों में दर्द, सूजन और चलने-फिरने में दिक्कत जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में, यूरिक एसिड को कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है। शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने के लिए आपको अपने खानपान और जीवनशैली में सुधार करना चाहिए। इसके अलावा, कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी यूरिक एसिड के स्तर को कम किया जा सकता हैं। आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही एक असरदार घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं, जो यूरिक एसिड को कम करने में मदद कर सकता है। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
यूरिक एसिड कंट्रोल करने में कैसे फायदेमंद है मेथी?
शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए मेथी का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसके सेवन से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है, जिससे शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं। साथ ही, शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करने में भी मदद करता है। इसके अलावा, इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। नियमित सेवन से मेथी का सेवन करने से यूरिक एसिड के लक्षणों को दूर करने में मदद मिल सकती है।

यूरिक एसिड में कैसे करें मेथी का सेवन?
यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने के लिए आप मेथी की चाय का सेवन कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक पैन में एक गिलास पानी गर्म करें। इसमें एक चम्मच मेथी दाना डालकर उबाल लें। जब पानी अच्छी तरह उबल जाए, तो इसे किसी गिलास में छान लें। नियमित रूप से सुबह खाली पेट मेथी की चाय का सेवन करने से यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। साथ ही, स्वास्थ्य को कोई अन्य लाभ भी मिलेंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
