Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
गर्मियों में बीयर पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, किन लोगों को पीना चाहिए और किसे नहीं?
beer in summer : गर्मियों में लोग खूब बीयर पीना पसंद करते हैं और बीयर प्रेमी इस नशीले पेय को समर ड्रिंक के तौर पर देखते हैं। कई लोगों का मानना है कि चिल्ड बीयर पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और प्यास नहीं लगती है। इसके अलावा लोग इसे किडनी स्टोन के इलाज से भी जोड़कर देखते हैं।
लेकिन कई लोगों का सवाल होता है कि गर्मियों में रोजाना बीयर पीना फायदेमंद होता है? आइए जानते हैं एक्सपर्ट की इस बारे में क्या राय हैं?

खाली पेट बीयर पीने से बचे
अगर आप उन लोगों में से हैं जो प्यास लगने पर खाली पेट भी बीयर पी लेते हैं तो आपको इसके नुकसान भुगतने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। क्योंकि, एल्कोहल का खाली पेट सेवन करने से यह खून में जल्दी घुल जाता है। इथेनॉल शरीर में मिलकर हीट एग्जॉशन, हीट स्ट्रोक और हाइपरपाइरेक्सिया जैसी हेल्थ प्रॉब्लम को बढ़ावा दे सकता है।
बिगड़ सकता है शुगर
NHS की माने तो ज्यादा बीयर पीना और रोजाना इसका सेवन करना खतरनाक साबित हो सकता है। 3 दिन से ज्यादा बीयर पीने से कई तरह की समस्याएं हो सकती है। गर्मियों में रोजाना बीयर का सेवन करने से वजन बढ़ सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो रोजाना गर्मियों में बीयर का सेवन करने से इंसुलिन बिगड़ सकता है और आपको डायबिटीज की समस्या हो सकती है।
ये लोग बीयर पीने से बचे
गर्मी के दौरान जब शरीर में बहुत ज्यादा पानी की कमी हो जाती है तो सिर चकराना, मसल्स क्रैम्प, भ्रम जैसे लक्षण दिखने लगते हैं। ऐसे में सिर्फ प्यास बुझाने के लिए पानी ही पिएं। बीयर पीने से डायबिटीज, हाइपरटेंशन और लंग, लिवर, किडनी, दिल की बीमारी के मरीजों को ज्यादा नुकसान पहुंच सकता है।
किसके लिए बीयर है खतरनाक
- जो लोग किडनी स्टोन की समस्या से गुजर रहे हैं वो लोग डॉक्टर की सलाह पर बीयर पी सकते हैं।
- हेल्थलाइन के मुताबिक बीयर पीना हड्डियों के लिए फायदेमंद माना जाता है। एक से दो ग्लास बीयर का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है।
- मेनोपॉज से जूझ रही महिलाओं के लिए भी बीयर का थोड़ा सेवन करना फायदेमंद होता है।
- सीमित मात्रा में बीयर पीने से डिमेंशिया का खतरा कम होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications