Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
छठ का व्रत रखने से पहले पिएं ये 5 ड्रिंक्स, उपवास के दौरान शरीर रहेगा हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक
Drinks For Hydration Before Chhath Vrat: आस्था का महापर्व छठ पूजा 25 अक्टूबर यानी आज से शुरू हो चुका है। बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और भारत के कुछ अन्य राज्यों में छठ पूजा बड़े ही धूम-धाम और उत्साह के साथ मनाई जाती है। इस व्रत में सूर्य देव और छठी माता की पूजा-अर्चना की जाती है। इस साल छठ पूजा 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक मनाई जाएगी। छठ व्रत सबसे कठिन व्रत माना जाता है क्योंकि इसमें पूरे 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा जाता है। यानी व्रत के दौरान पानी बिलकुल नहीं पिया जाता है। ऐसे में, लंबे समय तक बिना खाए-पिए रहने की वजह से डिहाइड्रेशन, कमजोरी, थकान और चक्कर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में, अगर आप भी छठ का व्रत रखने वाले हैं, तो उपवास शुरू करने से पहले अपनी डाइट में कुछ हाइड्रेटिंग और हेल्दी ड्रिंक्स को जरूर शामिल करें। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और शरीर को ढेरों फायदे भी मिलेंगे। तो चलिए, डाइट्रीफिट की डाइटिशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं कि छठ का व्रत रखने से पहले कौन-सी ड्रिंक्स का सेवन करना चाहिए -

नारियल पानी
छठ का व्रत रखने के पहले दिन आप नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है। साथ ही, यह आपके शरीर को लंबे वक्त तक हाइड्रेट भी रखता है। नारियल पानी में विटामिन्स, मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर की थकान को दूर करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से आप व्रत के दौरान ऊर्जावान महसूस कर पाएंगे।
नींबू पानी
अगर आप छठ का व्रत रखने वाले हैं, तो आपको नींबू पानी का सेवन शुरू कर देना चाहिए। दरअसल, यह शरीर में जमा टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे आपका शरीर पूरे दिन हाइड्रेट रहता है। इसके अलावा, इसमें विटामिन-सी होता है, जो इम्यूनिटी को भी मजबूत करने में मदद करता है। यह व्रत के दौरान आपके शरीर में ऊर्जा को बनाए रखने में मदद करेगा।
गुड़ का पानी
गुड़ का पानी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह व्रत के दौरान मीठे की क्रेविंग को कम करने के साथ-साथ शरीर को हाइड्रेटेड भी रखेगा। अगर आप छठ का व्रत रखने वाले हैं, तो उससे पहले ही गुड़ के पानी का सेवन शुरू कर दें। इससे व्रत के दौरान आपके शरीर में एनर्जी बनी रहेगी। आप गुड़ के पानी में पुदीने की पत्तियों का रस और नींबू का रस भी मिला सकते हैं।

छाछ
छठ का व्रत रखने से पहले अपने शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए आप छाछ का सेवन कर सकते हैं। छाछ में प्रोबायोटिक भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त करते हैं। साथ ही, यह थकान और कमजोरी को दूर करने में भी मदद करेगा। छाछ पीने से आपको व्रत के दौरान एनर्जेटिक महसूस कर पाएंगे। ऐसे में, आपको व्रत रखने से एक या दो दिन पहले छाछ का सेवन जरूर करना चाहिए।
फलों का जूस
अगर आप छठ व्रत के दौरान खुद को हाइड्रेट व एनर्जेटिक रखना चाहते हैं, तो व्रत रखने से पहले फलों के जूस का सेवन भी जरूर करें। आप संतरा, मौसंबी, अनार के जूस का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, फलों में विटामिन्स, मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जिससे शरीर में एनर्जी और हाइड्रेशन बनी रहेगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
