Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Low Visibility के बीच गाड़ी चलाते हुए इन 6 सेफ्टी टिप्स का रखें ध्यान, कोहरे में नहीं होंगे परेशान
Driving During Fog: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में बढ़ते ठंड की वजह से घने कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। दिल्ली में कोहरे को लेकर रेड अलर्ट है। घनी धुंध के कारण रेलवे, सड़क और एयर रूट प्रभावित हुए हैं। उत्तर भारत के अलग-अलग हिस्सों से कोहरे की वजह से कम विजिबिलिटी से कई वाहन दुघर्टना की खबरे सुनने को मिल रही हैं।
ऐसे में सुबह और रात के समय सड़कों पर ड्राइविंग करते वक्त बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। खासकर कि अगर आप किसी हाइवे, एक्सप्रेस वे, सिग्नल फ्री रोड या किसी खुली चौड़ी सड़क से गुजर रहे हैं, तब आपको बहुत ज्यादा अलर्ट होकर ड्राइविंग करनी पड़ेगी, वरना आप हादसे की चपेट में आ सकते हैं।

कम विजिबिलिटी में ड्राइव करते हुए इन टिप्स की मदद से आप सड़क पर दुर्घटना का शिकार होने से बच सकेंगे।
कार के अंदर फॉग को कैसे दूर करें
सर्दी में कार के अंदर फॉग आना आम बात है। इसे दूर करने के लिए एंटी फॉगिंग स्प्रे, सिलिका जेल जैसे किसी एलिमेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। चाहें तो कपड़े की छोटी पोटली में चावल भरकर भी रख सकते हैं। इससे कार के अंदर फॉग की परेशानी दूर होगी।
ओवर स्पीड से बचें
कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बहुत कम हो जाती है। इसलिए धीरे-धीरे ड्राइव करें। अगर आप सामने के व्हीकल से 10 सेकंड से कम की दूरी पर हैं, तो आपकी स्पीड ज्यादा है इसे कम करें।
कोहरे और ओस के चलते सड़क थोड़ी गीली भी हो जाती है, जिससे स्पीड ज्यादा होने पर टू व्हीलर्स के स्लिप होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
सही लेन पर ड्राइव करें
बार-बार लेन बदलने से पीछे आ रही दूसरी गाड़ी के ड्राइवर भी कन्फ्यूज हो जाते हैं, जिससे एक्सीडेंट का खतरा बढ़ जाता है। हैवी व्हीकल्स की लेन में जाने से बचें। जहां लेन मार्किंग ना हो, वहां सड़क के बीच में ड्राइव करना ज्यादा सुरक्षित होता है। कॉर्नर में ड्राइव करने पर कई बार किसी चीज से टकराने या गाड़ी के ऑफ रोड हो जाने का खतरा रहता है।
ब्रेक लगाते हुए भी रखें ध्यान
अचानक ब्रेक लगाने से बचें, अगर आपको अचानक ब्रेक लगाने की जरूरत है, तो धीरे-धीरे ब्रेक लगाएं। ठंड में ज्यादा नमी की वजह से सड़कें पूरी तरह सूखी नहीं होती हैं। ऐसे में गाड़ी की स्पीड ज्यादा होने पर और अचानक से ब्रेक लगाना पड़े, तब कार के स्किड होना का खतरा ज्यादा रहता है। क्योंकि सर्दी में टायरों की रबर थोड़ी सिकुड़ जाती है।
लो बीम पर गाड़ी चलाएं
घने कोहरे में हाई बीम रिफ्लेक्ट हो जाती है, जिससे गाड़ी चलाने में दिक्कत होती है और सड़क भी ठीक से नजर नहीं आती है। लो बीम पर गाड़ी चलाने से सड़क ज्यादा साफ नजर आएगी।
जब रास्ता भटक जाएं
लो विजीबिलिटी की वजह से अगर आप रास्ता भटक गए हैं, खो गए हैं या फंस गए हैं, तो अपने व्हीकल को किनारे पर रोकें और हजार्ड लाइट ऑन करें।
ठंड में ड्राइव करने से पहले इन बात का रखें ध्यान
- घर से निकलने से पहले अपनी कार को अच्छी तरह से चेक करें कि आपकी कार सही हो, उसकी सभी लाइटें, वाइपर और हीटर ठीक से काम कर रहे हैं या नहीं।
- अगर कार में फॉग लैंप हैं तो उन्हें ऑन कर के रखें। अगर फॉग लैम्प सही से काम नहीं कर रहे हैं तब उन्हें सही करवा लें। सर्दी में जब धुंध और कोहरा पड़ने पर फॉग लैम्प बहुत काम के साबित होते हैं।
- अगर कार के वाइपर की रबड़ थोड़ी सी भी खराब हो रही है, तब उसे चेंज करा लें। सर्दी में जब फॉग होता है या फिर ओस गिरती है, तब वाइपर विंडशील्ड को साफ करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
